फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर के बाहर बजेगा बैंड-बाजा, दीवारों पर लगेंगे पोस्टर' ऐसे टैक्स वसूलेगा भोपाल नगर निगम

Sat, 20 Feb 2021 11:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
टैक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

भोपाल में अब नगर निगम का टैक्स जमा ना करने वालों से अनोखे तरीके से टैक्स जमा करवाया जाएगा। शनिवार यानि आज से एक नई मुहिम की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत बकाया राशि देने वालों के घर के आगे बैंड-बाजा बजाकर टैक्स जमा करने का आग्रह किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा ऐसे लोगों के नाम के होर्डिंग्स और पोस्टर भी लगाए जाएंगे। टैक्स जमा ना करने वालों से अब गांधीगिरी कर वसूली की जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि जिन लोगों के ऊपर ज्यादा बकाया होगा, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। भोपाल के कमिश्नर कवींद्र कियावत ने कर वसूली की समीक्षा की थी। 

इस समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि शहर में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने टैक्स नहीं जमा किया हुआ है। इसके बाद उन्होंने नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी को निर्देश दिए कि बड़े बकायदारों के घरों के बाहर बैंड बजवाएं और बकायदारों की होर्डिंग्स लगवाएं। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने आगे कहा कि अगर इतना करने के बाद भी लोग टैक्स जमा नहीं करेंगे तो उनकी संपत्ति कुर्क होगी। ऐसा तरीका अपनाने के पीछे अधिकारियों का कहना है कि समाज में कोई भी नहीं चाहता है कि उसकी छवि धूमिल हो लेकिन यह बात सच है कि लोग संपत्ति कर और अन्य टैक्स जमा करने से बचते हैं। 

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे में उनके घर के बाहर बैंड बाजा बजेगा तो वो टैक्स जमा करेंगे। उन्हें देखकर दूसरे बकायदार भी टैक्स जमा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शहर में चार सौ से ज्यादा बकायदार हैं। ये वो लोग हैं जो प्रॉपर्टी जमा नहीं कर रहे हैं। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो सालों से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। 

नगर निगम ने ऐसे बकायदारों की सूची तैयार कर ली है। अब एक-दो दिनों में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित जोन के अधिकारी ढोल-बैंड आदि की व्यवस्था करेंगे और बकायदारों से आग्रह करेंगे कि वो टैक्स जमा करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें