हमीदिया, एम्स के बाद राजधानी भोपाल के जिला अस्पताल जेपी में नए साल में एमआरआई की जांच शुरू हो जाएगी।मशीन का इंस्टालेशन का काम पूरा हो गया है। दस हजार में होने वाली जांच महज एक हजार में होगी।
राजधानी भोपाल में हमीदिया, एम्स के बाद जिला अस्पताल जय प्रकाश नारायण (जेपी) में नए साल 2025 में एमआर आई की जांच शुरू हो जाएगी। मशीन का इंस्टालेशन का काम पूरा हो गया है। यहां पर दस हजार में होने वाली जांच महज एक हजार में होगी। जेपी अस्पताल में इससे पहले सीटी स्कैन मशीन लगाई गई थी।
विज्ञापन
एम्स और हमीदिया में लोड होगा कम
राजधानी भोपाल में सरकारी अस्पतालों की बात करें तो हमीदिया और एम्स में एमआरआई की जांच सुविधा उपलब्ध है। अब जेपी अस्पताल में सुविधा शुरू होने से इन दोनो अस्पतालों में लोड कम होगा। जेपी अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से रोजाना 100 से अधिक मरीजों को सरकारी दाम पर एमआरआई की सुविधा मिल पाएगी।
एक हजार में होगी जांच
राजधानी के हमीदिया में रोजाना सीटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए 50 से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। प्राइवेट हॉस्पिटल में एमआरआई जांच के 10 से 15 हजार रुपए लगते हैं। लेकिन जेपी हॉस्पिटल में पीपीपी मोड पर शुरू हो रही एमआरआई जांच के 1000 रुपए तक ही लगेंगे।
विज्ञापन
हमारी तैयारी पूरी
जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में एमआरआई जांच शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नए साल 2025 में भोपाल के मरीजों को एमआरआई की सुविधा मिलने लगेगी। मशीन का इंस्टालेशन कर दिया गया है। आयुषमान योजन के मरीजों की यह सुविधा फ्री में मिलेगी। जबकि सामान्य मरीजों को एक हजार से 1300 रुपए में जांच की जाएगी।