फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:  विधानसभा में रोने लगे एमपी सरकार के मंत्री, कांग्रेस विधायक भी हुए भावुक, जाने क्या था मामला

Fri, 21 Mar 2025 03:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Budget Session:  विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन कांग्रेस विधायक ने अपने बेटे को लेकर प्रश्न किया। जिस पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उच्च स्तरीय जांच की बात कही और रोने लगे। इस दौरान कांग्रेस विधायक भी भावुक हो गए। 
 
विज्ञापन
विधान सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन कांग्रेस विधायक ने अपने बेटे को लेकर प्रश्न किया। जिस पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उच्च स्तरीय जांच की बात कही और रोने लगे। इस दौरान कांग्रेस विधायक भी भावुक हो गए। दरअसल कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने अपने को लेकर प्रश्न लगाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ऐसे प्रश्न के लिए दूसरा रास्ता चुन सकते थे। तो अभय ने कहा मेरे बेटे के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई है। इसके जवाब में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। सदन में परिवार से जुड़ा मामला उठा तो मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल फूट फूट कर रोने लगे। मंत्री ने कहा कि बेटे की बात है। दरअसल, नरेंद्र शिवाजी के बेटे के खिलाफ भी पुलिस ने मारपीट की थी।
विज्ञापन



पैर छूकर निवेदन कर रहा हूं न्याय दीजिए
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने पूरक प्रश्न में कहा कि हाथ जोड़कर पैर छूकर निवेदन कर रहा हूं न्याय दीजिए। मैं अब वो करूंगा जो उन्हें शोभा नहीं देता। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी अभय का समर्थन किया और कहा एक विधायक के साथ ऐसी घटना हो रही है। आपको पुलिस के मनोबल की पड़ी है।  विधायक अभय दरअसल सिंह ने प्रभारी टीआई पर खुद के साथ बेटे पर गलत FIR दर्ज करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें-लोकायुक्त, EOW के बाद इनकम टैक्स कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, परिवहन घोटाले के दस्तावेज सौंपे
विज्ञापन
विज्ञापन



टीआई को किया जाएगा सस्पेंड
कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि जनता के चुने गए प्रतिनिध की दुर्गति हो रही है। सभी पुलिस अपराध में लग गई है। जनता के साथ दुर्व्यवहार के कारण पुलिस पिट रही है। इस पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि टीआई को सस्पेंड कराएंगे। रीवा के चोरहटा के थाना प्रभारी अवनीश पांडे को निलंबित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां दिन, योजनाओं के अधूरे कार्य पर कांग्रेस करेगी हंगामा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें