फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: लोकायुक्त, EOW के बाद इनकम टैक्स कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, परिवहन घोटाले के दस्तावेज सौंपे

Fri, 21 Mar 2025 03:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस विधायकों के साथ इनकम टैक्स विभाग के महानिदेशक से मुलाकात की। सिंघार ने परिवहन घोटाले से जुड़े दस्तावेज विभाग को सौंपे। उन्होंने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लोकसेवक के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार किया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ इनकम टैक्स विभाग के महानिदेशक से मुलाकात की। सिंघार ने परिवहन घोटाले से जुड़े दस्तावेज विभाग को सौंपे। गौरतल है कि इससे पहले उन्होने इसी मामले में लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू पहुंच कर शिकायत की थी। शिकायत के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लोकसेवक के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार किया।अपने और रिश्तेदारों के नाम से सैकड़ों एकड़ जमीन का अवैध लेनदेन किया। इसकी जांच करने और बेनामी संपत्ति अटैच करने की मांग की  है। सिंघार ने बताया कि महा निदेशक ने जल्द कार्रवाई का अश्वासन दिया है। 
विज्ञापन



बड़े मगरमच्छों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से चल रहे परिवहन घोटाले में केवल छोटी मछलियां ही पकड़ी जा रही हैं, लेकिन बड़ी संपत्ति अर्जित करने वाले बड़े मगरमच्छों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सिंघार ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, इसलिए हमने पहले लोकायुक्त,  ईओडब्ल्यू में और अब इनक टैक्स विभाग में  मंत्री राजपूत के खिलाफ शिकायत की है।

प्रतीकात्मक बिस्किट भी दिखाए
उमंग सिंघार ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सोने के प्रतीकात्मक बिस्किट भी दिखाए और कहा कि एक सिपाही को गिरफ्तार किया जाता है लेकिन जो बड़े मगरमच्छ हैं, जिन्होंने हजारों करोड़ की अवैध संपत्ति बनाई है, जिनके पास पैसा पहुंच रहा था। उनपर कार्यवाही नहीं होती। उन्होंने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। 
विज्ञापन



बड़े नामों का खुलासा करने की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमने आयकर विभाग को सोने और पैसों की जप्ती को लेकर बधाई दी साथ ही इस मामले में निष्पक्ष जांच सहित सभी बड़े नामों का खुलासा करने की मांग की है जिसपर महानिदेशक ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा की परिवहन घोटाले में शामिल सभी लोगों की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री और चुनावी हलफनामे में छुपाई गयी संपत्ति के दस्तावेज भी आयकर विभाग को सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।


सोने की ईंटें किसकी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आयकर विभाग जनता के हित को देखते हुए सामने लाएगा की ये सोने की ईंटें किसकी है। उन्होंने आगे कहा कि ये जनता की कमाई है और कांग्रेस पार्टी किसी मंत्री और अधिकारी को इसे खाने नहीं देगा। उन्होंने सरकार से पूछा कि जिस परिवहन विभाग का बजट ही 150-200 करोड़ है उसमें 5000 करोड़ का घोटाला कैसे हो रहा रहा था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें