Bhopal: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि विधानसभा में जनता से जुडे़ मंत्रियों के 2500 से ज्यादा जवाब हवा हवाई बन गए हैं। भाजपा नहीं, ये आश्वासन की सरकार हैं। मोहन सरकार, शिवराज की तरह सदन में झूठ के पांव पर सरक रही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश विधान सभा में मंत्रियों के 2500 से ज्यादा जवाब में केलव अश्ववास मिला है। इस मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि कि मोहन सरकार, शिवराज की तरह सदन में झूठ के पांव पर सरक रही। मध्यप्रदेश विधानसभा में सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और सरकार की ओर से दिए गए जवाब केवल आश्वासन हैं। मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कार्टून कैरिकेचर के साथ पोस्ट किया है।
विज्ञापन
पटवारी ने किया पोस्ट
जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा- भाजपा नहीं, ये आश्वासन सरकार” है! मप्र विधानसभा में जनता से जुड़े सवालों पर मुख्यमंत्री मंत्रियों के 2500 से ज्यादा जवाब सिर्फ आश्वासन बने हुए हैं! मतलब साफ है @DrMohanYadav51 सत्ता भी @ChouhanShivraj सरकार की तरह ही सदन में झूठ के पांव पर सरक रही है! नीचे दर्ज आंकड़े @BJP4MP सत्ता के केवल 10 विभागों के हैं, लेकिन झूठ की ऐसी झूठी राजनीति सरकार के हर विभाग की है!
1- नगरीय विकास एवं आवास 444
2- लोक निर्माण 219
3- लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा 170
4- गृह 142
5- -सहकारिता 186
6- राजस्व 137
7- जल संसाधन 115
8- पंचायत एवं ग्रामीण विकास 149
9- स्कूल शिक्षा 95
10- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 95
11- जनजातीय कार्य 87
12- शर्म करो, कुछ तो कर्म करो!!