फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: ट्रेन में सवार युवक के हाथ से छीना 40 हजार का मोबाइल, यात्रियों के हजारों का सामान चोरी

Sat, 09 Aug 2025 11:05 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ओवर नाईट एक्सप्रेस में सवार एक युवक के हाथ से बदमाश 40 हजार का मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला। कई अन्य यात्रियों के मोबाइल समेत हजारों का सामान चोरी हो गया। जीआरपी ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओवर नाईट एक्सप्रेस में सवार एक युवक के हाथ से बदमाश 40 हजार का मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला। कई अन्य यात्रियों के मोबाइल समेत हजारों का सामान चोरी हो गया। जीआरपी ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाथ पर झपट्टा मारकर आईफोन छीना
जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी सौरभ लोधी ओवर नाईट एक्सप्रेस के जनरल कोच में जबलपुर से इंदौर की यात्रा कर रहा था। वह कोच के गेट पर बैठा हुआ था। भोपाल स्टेशन आने से पहले आउटर पर ट्रेन की रफ्तारी काफी कम हो गई, तभी अचानक एक बदमाश ने सौरभ के हाथ पर झपट्टा मारकर आईफोन छीन लिया और भाग निकला। लूटे गए मोबाइल की कीमत चालीस हजार रुपए बताई गई है।

यह भी पढे़-भोपाल में आज सिटी बसों में बहनों के लिए फ्री सफर, रक्षाबंधन पर बीएमसी का गिफ्ट,रात 9 बजे तक मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की शिकायत बीना जीआरपी में की
इधर मिलेनियम एक्सप्रेस में सफर कर रही प्रशांती पटनायक की सीट पर रखा एक मोबाइल फोन चोरी हो गया। प्रशांती की जब नींद खुली तो ट्रेन भोपाल स्टेशन से निकल रही थी। चोरी गए मोबाइल की कीमत 26 हजार रुपए बताई गई है। प्रशांती ने मामले की शिकायत बीना जीआरपी में की थी, जहां से केस डायरी आने के बाद भोपाल जीआरपी ने असल कायमी कर ली है। इसी प्रकार गंजबासौदा निवासी वीरेंद्र पाल मेमो एक्सप्रेस में गंजबासौदा से भोपाल की यात्रा कर रहा था। सांची स्टेशन के आसपास किसी ने उसकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी गए मोबाइल की कीमत 14 हजार रुपए बताई गई है। जीआरपी ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढे़-मध्य प्रदेश के 9 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, प्रदेश के कई जिलों में खिलेगी तेज धूप
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें