फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: विधायक आरिफ मसूद ने हनुमान मंदिर में कराया सद्बुद्धि यज्ञ, BJP नेताओं द्वारा सेना पर टिप्पणी का विरोध

Sun, 18 May 2025 08:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रविवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हनुमान मंदिर में सद्बुद्धि यज्ञ कराया गया। तीनों सेना प्रमुख का बैनर लगाकर यज्ञ किया गया। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस विधायक खुद दूर बैठे रहे और यज्ञ करते हुए दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में सद्बुद्धि यज्ञ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के भाजपा नेताओं के सेना पर विवादित बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदेश भर में विरोध कर रही है। रविवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हनुमान मंदिर में सद्बुद्धि यज्ञ कराया गया। तीनों सेना प्रमुख का बैनर लगाकर यज्ञ किया गया। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस विधायक खुद दूर बैठे रहे और यज्ञ करते हुए दिखाई नहीं दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले-कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा से ही प्रदेश बना अग्रणी राज्य

विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन निक्की चौबे द्वारा 10 नंबर मार्केट श्री हनुमान जी के मंदिर पर भाजपा नेताओं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया, जो हिंदू परंपरा में वर्णित एक आध्यात्मिक प्रार्थना और साधना है। यह यज्ञ विशेष रूप से उन सत्ताधारी नेताओं के लिए समर्पित है, जिन्होंने समय-समय पर भारतीय सेना या उसके उच्च पदस्थ अधिकारियों के बारे में अनुचित और अपमानजनक तथा असंवेदनशील टिप्पणियां की और कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी के 700 स्कूलों में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा, भारत सरकार से विभाग के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

ईश्वर नेताओं को सद्बुद्धि दे
मसूद ने बताया कि ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसे नेताओं को सद्बुद्धि दे और भारत के प्रधानमंत्री से निवेदन है कि जो नेता लगातार देश और सेना का अपमान कर रहे हैं ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करें।         इस कार्यक्रम मुख्य रूप से भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद और ब्लॉक कांग्रेस के सदस्य शामिल हुए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें