फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Metro: प्रदेश की दूसरी मेट्रो का ट्रायल रन कल से, भोपाल में सीएम दिखाएंगे हरी झड़ी, कोच में बैठेंगे भी

Mon, 02 Oct 2023 10:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इंदौर मेट्रो के चार दिन बाद भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रायल रन पांच से छह माह तक चलेगा। इसके बाद मेट्रो की सुविधा आम जनता के लिए शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन के शुभारंभ पर स्टेशन को सजाया जा रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल मंगलवार को ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। प्रदेश की दूसरी भोपाल की मेट्रो का ट्रायल शुरू होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह 11 बजे मेट्रो के ट्रायल के लिए हरी झंडी दिखाएंगे।   
विज्ञापन

भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन का सुभाष नगर डिपो में मुख्य कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री यहां पर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री निरीक्षण के लिए सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर निरीक्षण करेंगे। डिपो के साथ ही मेट्रो स्टेशन को फूल से सजाया गया है और लाल कॉरपेट बिछाया गया है। मेट्रो रेल कॉपरेशन के अधिकारियों द्वारा चार दिन में इंदौर के बाद भोपाल में यह दूसरा मेट्रो ट्रायल रन की शुरूआत है।  

यह है भोपाल का मेट्रो प्रोजेक्ट 
- ऑरेंज और ब्लू लाइन प्रोजेक्ट की कुल लंबाई-30 किमी
- कुल प्रोजेक्ट की लागत- 6942 करोड़ रुपए 
- प्रॉयारिटी कॉरिडोर की कुल लंबाई-5 किमी 

30 किमी की है ऑरेंज और ब्लू लाइन 
ऑरेंज लाइन- 15 किमी की ऑरेंज लाइन एम्स से करोंद तक होगी। इस पर ही सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच ट्रायल रन की शुरुआत होगी। इस लाइन पर दो भूमिगत रेलवे स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टेशन के पास बनेंगे। इसके अलावा 28 एलिवेटेड स्टेशन रहेंगे। 
विज्ञापन

ब्लू लाइन- 15 किमी की ब्लू लाइन भदभदा से रत्नागिरी भेल तक बनेगी। 

मई-जून तक जनता के लिए शुरू होगी मेट्रो 
सुभाष नगर से रानीकमलापति रेलवे स्टेशन के बीच मेट्रो को मई-जून 2024 तक जनता के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पांच स्टेशन रहेंगे। इनकी लंबाई छह कोच के हिसाब से डिजाइन की गई है। हालांकि, अभी तीन-तीन कोच की मेट्रो ही चलाई जाएगी। 2026 तक दोनों लाइन पर मेट्रो को चलाने पर करीब सात लाख लोगों की क्षमता के साथ सफर शुरू हो सकेगा। 
  
ग्रेड-4 मेट्रो-यह है खासियत 
इंदौर और भोपाल में विश्व स्तरीय ग्रेड-4 मेट्रो दौड़ेंगे। यह अब तक एडवांस मेट्रो है, जो बिना ड्राइवर के भी सुरक्षित है। अभी शुरुआत में मेट्रो को ड्राइवर के साथ चलाया जाएगा। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में अभी ग्रेड-2 की मेट्रो संचालित की जा रही है। एक लाइन पर ग्रेड-4 मेट्रो शुरू की गई है। अहमदाबाद में भी ग्रेड-3 मेट्रो चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें