फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal LS Result: BJP के गढ़ में पूर्व मेयर के सामने एडवोकेट की चुनौती, डेढ़ प्रतिशत कम वोट से क्या होगा असर

Wed, 29 May 2024 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की संसदीय सीट पर भाजपा का 35 साल से कब्जा है। 1989 के बाद से भाजपा को यहां शिकस्त नहीं मिली है। पूर्व महापौर आलोक शर्मा के सामने कांग्रेस ने एडवोकेट अरुण श्रीवास्तव को उतारा है। 
विज्ञापन
भोपाल लोकसभा सीट पर इनके बीच था मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ ही माना जाता है। 1989 के बाद से इस संसदीय सीट पर भाजपा ने कभी हार का सामना नहीं किया। 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी इस सीट पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है कि इस बार भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उतारा है। कांग्रेस ने उनके सामने एडवोकेट अरुण श्रीवास्तव को टिकट दिया है। कुल 22 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला चार जून को होगा, जब सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी।  
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों में हारी थी कांग्रेस
भोपाल लोकसभा सीट में आने वाली आठ में से छह सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को इन आठ में से सिर्फ दो से संतोष करना पड़ा था। करीब 21 लाख मतदाताओं वाली भोपाल लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में सात मई को मतदान हुआ था। इस बार 64.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2014 में 57.79 और 2019 में 65.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तुलनात्मक रूप से 2014 से करीब छह प्रतिशत अधिक और 2019 से करीब डेढ़ प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। इसका असर जीत की मार्जिन पर भी पड़ सकता है। भोपाल में 66.59 प्रतिशत पुरुषों और 61.40 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग की है।  

1989 से भाजपा का कब्जा
1989 से भोपाल संसदीय सीट पर भाजपा का कब्जा है। यहां से केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी सांसद रही है। 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मोदी लहर पर सवार होकर करीब तीन लाख वोट से करारी शिकस्त दी थी। 2019 में प्रज्ञा को 8,66,482 वोट मिले थे। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 5,01,660 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इससे पहले 2014 में आलोक संजर ने और 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी यहां से चुनाव जीते थे। 
विज्ञापन

 
उम्मीदवार पार्टी
रामप्रसाद पटेल केआरजेएसपी
बलराम सिंह तोमर बीएससीपी
अरुण श्रीवास्तव कांग्रेस
जय सिंह निर्दलीय
बाबूलाल सेन         एमएडीपी
मोहम्मद अशरफ  निर्दलीय
भारती यादव निर्दलीय
आलोक शर्मा भाजपा
भानू प्रताप सिंह बसपा
मुदित भटनागर     एसयूसीआई
धनराज शेंडे  आरपीआई (आठवले)
अंकित राय  निर्दलीय
राजेश कीर   निर्दलीय
मैथिली शरण गुप्ता निर्दलीय
अब्दुल ताहिर         बीएचएमपी
हितेंद्र शहारे (बाबा) निर्दलीय
आरके महाजन निर्दलीय
दीनदयाल अहिरवार निर्दलीय
मुदित चौरसिया  एबीएचएएसपी
अजय कुमार पाठक सीएचएसबीएचजीपी
संजय कुमार सरोज एमएएनएसपी
अक्षय गोठी  पीएआरपीओआई
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें