फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन में लिफ्ट-एक्सलेटर बंद, भारी भरकम सामान लेकर सीढ़ी चढ़ रहे यात्री

Thu, 23 May 2024 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रानी कमलापति स्टेशन में पांच नंबर प्लेटफॉर्म की लिफ्ट-एक्सलेटर बंद हैं। यात्रियों को भारी लगेज लेकर भी सीढ़ियां चढ़ना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल का विश्वस्तरीय स्टेशन कहा जाने वाला रानी कमलापति में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यहां के पांच नंबर प्लेटफॉर्म की लिफ्ट-एक्सलेटर बंद है, जिससे लोगों को भारी सामान लेकर भी दो मंजिल की सीढ़ियां चढ़कर एक नंबर की तरफ आना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह स्टेशन सुविधाओं के मामले में लगातार फिसड्डी साबित हो रहा है। यात्रियों को यहां पर मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल रही है। बता दें कि इस स्टेशन को भविष्य की जरूरतों के लिहाज से डिजाइन किया गया है। लेकिन दो साल के अंदर ही हालात दिन पर दिन खराब हो रहे हैं। लगातार अव्यवस्था फैलती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


रेवांचल के यात्री सबसे ज्यादा परेशान
गौरतलब है कि भोपाल से रीवा के लिए वंदेभारत के अलावा केवल रेवांचल नियमित ट्रेन चलती है। और यह गाड़ी हमेशा पांच नंबर प्लेटफॉर्म में आती है। यात्रियों को एक नंबर तरफ आने के लिए लिफ्ट की जरूरत पड़ती है, अगर लिफ्ट खराब हो तो यात्रिओं को दो मंजिल की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।

ज्यादा उम्र वाले यात्री हो रहे परेशान
रीवा से रानी कमलापति पहुंचे राजेश पाण्डेय ने बताया कि उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। भोपाल में बेटा पढ़ाई करता है, उससे मिलने आए हैं। उनके पास कुछ भारी लगेज भी है और लिफ्ट बंद है। ऐसे में उन्हें सीढ़ियां चढ़ कर जाना पड़ रहा है। स्टेशन पर मौजूद दूसरे यात्रियों ने कहा कि उनके पास सामान रहता है, जिसे उठाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, रेल प्रशासन का कहना है कि लिफ्ट खराब नहीं है, कुछ समय के लिए बंद हुई थी।
विज्ञापन


रेल मंडल भोपाल के अधिकारियों का कहना है कि दिन में कई बार यात्री एक्सलेटर का स्विच ऑफ कर देते हैं, जिससे वो बंद हो जाता है। इससे अन्य यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने सभी यात्रियों से निवेदन किया कि ऐसा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अव्यवस्थाओं पर तुरंत संज्ञान लिया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें