डॉ. आकांक्षा चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल स्थित एम्स भोपाल के चिकित्सकों और मेडिकल छात्र नए-नए चैलेंज स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही नए शोध कार्यों पर कार्य कर रहे हैं। एम्स केवल राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी कड़ी में एम्स भोपाल के मेडिकल आकोलॉजी एवं हेमेटोलॉजी विभाग की डॉ. आकांक्षा चौधरी ने बैंकॉक, थाईलैंड में कैंसर एवं स्तन कैंसर उपचार पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से अपना शोध प्रस्तुत किया। इस सम्मेलन में विश्व के 18 से अधिक देशों के डॉक्टर ने भाग लिया। डॉक्टर आकांक्षा ने ट्रिपल नेगेटिव स्तन कैंसर में पीडीएल-1 पर अपना शोध प्रस्तुत किया।
डॉ. आकांक्षा चौधरी ने बताया कि भारत और वैश्विक स्तर पर महिलाओं में बाकी कैंसरों की अपेक्षा स्तन कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है। ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर कम उम्र की महिलाओं में अधिक पाया जाता है। जो तेजी से बढ़ते हुए फेफड़ों और कलेजे में फैल जाता है। इस कैंसर की आक्रामकता से कई युवा महिलाओं को जान का खतरा रहता है। पीडीएल-1 पर आधारित टारगेटेड दवाइयां अब एम्स भोपाल में उपलब्ध हैं, जो कीमोथेरेपी के साथ कैंसर से निपटने में मरीज के लिए कारगर साबित होती है। डॉ. आकांक्षा ने बताया कि वे इस शोध में लगभग 1000 मरीजों को शामिल किया था।