फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: पीएम मोदी के संबोधन पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, पूछा भारतीयों की भावनाओं को कब करेंगे संबोधित?

Tue, 13 May 2025 09:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ऑपरेशन सिंदूर’ पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अपने 22 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने वही कहा जो सशस्त्र बल नियमित रूप से बता रहे हैं। पीएम मोदी पाकिस्तान की चिंताओं पर विचार करते दिखे, लेकिन सवाल यह है कि वे भारतीयों की भावनाओं को कब संबोधित करेंगे?
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर’ पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 22 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने वही कहा जो सशस्त्र बल नियमित रूप से बता रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह पाकिस्तान था जिसने युद्ध विराम की अपील की थी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने युद्ध विराम में मध्यस्थता की और आज ही चेतावनी भी दी कि अगर संघर्ष जारी रहा तो व्यापार रोक दिया जाएगा। जबकि पीएम मोदी पाकिस्तान की चिंताओं पर विचार करते दिखे, लेकिन सवाल यह है कि वे भारतीयों की भावनाओं को कब संबोधित करेंगे?”
विज्ञापन




इंदिरा फिर तेरी याद आई कार्यक्रम करेगी कांग्रेस
 भारत-पाक के बीच युद्ध विराम के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस ‘इंदिरा फिर तेरी याद आई’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसे लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि इंदिरा ने पाकिस्तान को बांग्लादेश को अलग किया तब जब भारत के पास कुछ नहीं था। तब ऐसा निर्णय लिया कि देश आज उनकी कमी और नेतृत्व को याद कर रहा है। आसान नहीं होता इंदिरा गांधी हो जाना। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं जो भारत की आर्थिक स्थिति आज है तब नहीं थी। तब भी उनका नेतृत्व तगड़ा था। भाषण देने में और युद्ध लड़ने में, देश की आवाज को समझने में अंतर होता है जो आज साफ साफ दिख रहा है।


यह भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव बोले- विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतू समुदाय की प्रतिभाओं को करें प्रोत्साहित
विज्ञापन



कोई वादे पूरे करने के कोई प्रयास नहीं किए
पटवारी ने आगे कहा कि दिन ब दिन कर्ज सर चढ़कर बोल रहा है, अर्थव्यवस्था टूट रही है। भोपाल जैसे हादसे हो रहे हैं, कोई वादे पूरे करने के कोई प्रयास नहीं किए गए। जो इन्वेस्टर मीट की उसका भी कोई इनपुट-आउटपुट नहीं मिला। 20 हजार करोड़ खर्च किए। कानून व्यवस्था को सुधारने पर भी कोई काम नहीं हुआ। यह सरकार सर्कस है और इसके सारे मंत्री जमुरे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-CBSE बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, 10वीं में भोपाल के शौर्य वर्धन और अथर्व ने प्रदेश में बनाई जगह


छोटे और बड़े कार्यकर्ताओं को मैसेज
जीतू पटवारी ने लक्ष्मण सिंह को नोटिस देने के मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह मैसेज छोटे और बड़े कार्यकर्ताओं को है। बिना अनुशासन के किसी भी प्रकार से मजबूत पार्टी नहीं हो सकती। इस बीमारी को हम 25 साल से देख रहे हैं। अब इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जाएगा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें