फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में 12 अगस्त से मनाएंगे जश्ने आजादी पखवाड़ा, आजादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीदों पर होगी चर्चा

Fri, 08 Aug 2025 08:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विधायक आरिफ मसूद ने बताया की जश्ने आजादी का पखवाड़ा कार्यक्रम 12 अगस्त से विभिन्न स्थानों पर प्रारम्भ होगा। 5वीं से 12वीं के छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे और हिन्दुस्तान की आजादी में ‘‘उलामा की कुर्बानी’’ के विषय पर अपने विचार विमर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विधायक आरिफ मसूद की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बताया की लगातार 13 वर्षाें से जश्ने आजादी का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 12 अगस्त से विभिन्न स्थानों पर प्रारम्भ होगा। 5 वीं से 12 वीं के छात्र छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे एवं हिन्दुस्तान की आजादी में ‘‘उलामा की कुर्बानी’’ के विषय पर अपने विचार विमर्ष करेंगे, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को समापन अवसर पर नगद पुरस्कार एवं इनामात से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन


आने वाली नस्लों में मुसलमानों के लिए नफरत पैदा की जा रही
विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जंगे आजादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीद उलामा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम तारीख के पन्नों से सोची समझी साजिश के तहत हटाए जा रहे हैं आने वाली नस्लों में मुसलमानों के लिए नफरत पैदा की जा रही है इस नफरत को मिटाने के लिए और मुल्क में अमन और भाईचारा बनाए रखने के लिए आने वाली नस्लों को इस पखवाड़े के माध्यम से हमारी कोशिश है कि बच्चों में जंगे आजादी में शहीद हुए लाखों मुस्लिम धर्मगुरूओं ने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई है। 

यह भी पढें-रक्षाबंधन पर प्रदेश भर की महिला अतिथि विद्वानों ने सीएम को भेजी राखी, लिखा- भैया राखी की लाज बचाना
विज्ञापन
विज्ञापन


माडर्न जमाने की नस्लों को यह पता चले
मसूद ने आगे कहा कि आजादी के सुनहरे इतिहास को सबके सामने लाया जाए और इस आजादी की लड़ाई में मदरसों के तलबा और उलेमाए दीन की कुर्बानियों को याद किया जाए। हम अपने मुस्लिम धर्मगुरूओं की कुर्बानी को याद रखें और आने वाली नस्लों को इसके बारे में बताएं इसी मकसद के तहत हम गत 13 वर्षाें से जंगे आजादी के पखवाड़े का आयोजन कर रहे हैं ताकी हमारे माडर्न जमाने की नस्लों को यह पता चले की हिन्दुस्तान की आजादी हमारे उलमा की कुर्बानी के बदले हमें मिली है। 

यह भी पढें-सीएम आज रायसेन के तामोट में 1132 करोड़ के निवेश कार्यों एवं 416 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें