फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: रिवर्स आती कार के नीचे आया मासूम, मौके पर मौत, पड़ोसी शोर मचाते रहे पर शीशे की वजह से नहीं सुन पाया

Wed, 06 Sep 2023 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में कार के नीचे आने से मासूम की मौत हो गई। दरअसल पड़ोसी कार को रिवर्स ले रहा था तभी बच्चा कार की चपेट में आ गया। मौके पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने हादसे से पहले शोर भी मचाया पर कार के शीशे चढ़े होने से चालक तक आवाज नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के अमराई में बीती रात पड़ोसी द्वारा कार रिवर्स करते समय तीन साल का मासूम चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


बागसेवनिया पुलिस के अनुसार संतोष वाल्मीक अमराई परिसर बागसेवनिया में परिवार के साथ रहता है। उसका तीन साल का मासूम बेटा अर्जुन मंगलवार रात करीब 9:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक सुजीत परिवार को कार से लेकर वहां पहुंचा। युवक अपने परिजनों को उतारने के बाद कार को रिवर्स कर रहा था, तभी मासूम कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद गंभीर अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया।

लोग शोर मचाते रहे, कार चढ़ गई
सुजीत नाम का युवक कार को रिवर्स कर अपने मकान के अंदर पार्क करने ले जा रहा था। सड़क पर मासूम के कार के नीचे पहुंचते ही वहां मौजूद अन्य पड़ोसियों व मासूम के परिजनों ने जोर से आवाज लगाई, लेकिन कार का शीशा बंद होने के कारण ड्राइवर सुजीत को सुनाई नहीं दिया और उसने कार मासूम पर चढ़ा दी।
विज्ञापन


पेट के ऊपर से गुजरा पहिया
हादसे के बाद आरोपी कार चालक सुजीत ही उसे परिजनों के साथ निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों की पूछताछ में सामने आया है कि कार का पिछला पहिया मासूम के पेट के ऊपर से गुजर गया था, जिसके कारण अंदरूनी चोट से उसकी मौत हुई है। मासूम के माता-पिता दोनों नगर निगम में सफाईकर्मी हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें