राजधानी भोपाल में गुरुवार को टीटी नगर के न्यू मार्केट में स्थित अलंकार ज्वेलर्स और चूनाभट्टी स्थित गोल्डन सिटी बिल्डर के ठिकानों पर आयकर विभाग ने सर्वे शुरू किया है। सर्वे की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। आने वाले दिनों तक यह सर्वे और टैक्स चोरी का आंकलन चलने की संभावना है।
बता दें कि गुरुवार दोपहर बाद आयकर की टीमों ने दोनों प्रतिष्ठानों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। दोनों प्रतिष्ठानों द्वारा करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला उजागर हो सकता है। वहीं, सप्ताह भर पहले भोपाल के चूनाभट्टी स्थित कारोबारी सौरभ अग्रवाल के अल्फा कम्युनिकेशन और अल्फा सॉल्यूशंस के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। छापे की कार्रवाई सौरभ के ठिकानों पर पूरी हो चुकी है। विभाग ने 15 टैक्स की टैक्स चोरी का मामला बनाया है। इसके साथ ही अभी सौरभ अग्रवाल की संपत्तियों को वैल्युएशन भी चल रहा है।
यह भी पढ़ें: कार को टक्कर मार ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की घटना स्थल पर मौत
आभूषणों की बिक्री की वास्तविक कीमत छिपाई
आयकर विभाग के सूत्रों की माने तो न्यू मार्केट स्थित अलंकार ज्वेलर्स द्वारा शोरूम से बेचे गए करोड़ों के आभूषणों की ब्रिकी की वास्तविक कीमत छिपाकर करोड़ों की टैक्स चोरी की है। प्रतिष्ठा अलंकार ज्वेलर्स के संचालक पर आरोप है कि उसने टैक्स चोरी करने के लिए करोड़ों के आभूषण कच्चे बिलों पर बेचे हैं, जिससे टैक्स देने से बचा जा सके। इसके साथ जो टैक्स आयकर विभाग में जमा किया जा रहा था, उसमें भी फर्जी बिलों के जरिए हेराफेरी की संभावना है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल लोक नया थाना, बागेश्वरधाम में खुलेगी चौकी, भोपाल के कजलीखेड़ा सहित आठ नए थाने मंजूर
वहीं, गोल्डन सिटी के संचालक बिल्डर मनीष जैन पर भी करोड़ों की जमीन खरीद-बिक्री में सभी तरह के टैक्स चोरी करने का मामला सामने आया है। मनीष जैन पर शक है कि उन्होंने नकदी में लेन-देन कर जमीनों की वास्तविक कीमतों पर दस्तावेज तैयान नहीं कराए और करोड़ों की टैक्स चोरी की है। जैन भी मध्यप्रदेश के एक पूर्व मुख्य सचिव के करीबी बताए जा रहे हैं।