फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Class 5th 8th Result:गांव के बच्चों ने शहर के बच्चों को पछाड़ा, लड़कियां रहीं अव्वल

Fri, 28 Mar 2025 05:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा है। वहीं लड़कियों की सफलता का परिणाम लड़कों से ज्यादा रहा है। 
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जारी करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी में  कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार गांवों के बच्चों ने शहरी बच्चों को पीछे छोड़ा है। कक्षा 5वीं की परीक्षा में शहरी स्कूलों के करीब 89.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में 93.97 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। यानि शहरी स्कूलों की अपेक्षा ग्रामीण स्कूलों में 4 प्रतिशत अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं 8वीं कक्षा में शहरी स्कूलों में 88.07 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के 90.80 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। जो शहरी क्षेत्रों से 2 प्रतिशत अधिक है। ज्वाइन डायरेक्टर राज्य शिक्षा केंद्र की जय श्री पिल्लई शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट अच्छा रहा। गांवों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। 
विज्ञापन



 मदरसों का परीक्षा परिणाम कम
सरकारी स्कूलों में कक्षा 5वीं में 93.24 प्रतिशत छात्र, निजी स्कूलों में 91.99 प्रतिशत और मदरसों के 76.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में सरकारी स्कूलों के 89.13 प्रतिशत, प्राइवेट के 91.73 प्रतिशत और मदरसों के 67.72 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 

यह भी पढ़ें-लड़कियों ने मारी बाजी, 5वीं में 92.70 और 8वीं में 90.02 प्रतिशत बच्चे पास
विज्ञापन


तीन फीसदी ज्यादा पास हुए बच्चे
5वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 92.70 प्रतिशत रहा, जो पिछले सत्र से लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। इस बार 5वीं की बोर्ड परीक्षा में 11,17,961 विद्यार्थी शामिल हुए थे. इनमें 10,36,368 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार 8वीं की बोर्ड परीक्षा में 11,68,866 विद्यार्थी शामिल हुए थे, इनमें 10,52,256 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार 8वीं की परीक्षा में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जो कि पिछले सत्र से करीब 3 प्रतिशत अधिक है.
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-रामेश्वर शर्मा बोले- वक्फ की जमीन से केवल दो-चार-दस परिवार पलते रहे इससे काम नहीं चलेगा

लड़कियों ने किया टॉप, ये संभाग रहे अव्वल
कक्षा 5वीं की परीक्षा में बालिकाओं ने टॉप किया। बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 94.12 रहा। जबकि बालकों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 91.38 रहा। यानि बालिकाओं की तुलना में करीब 3 प्रतिशत बालक कम उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार कक्षा 8वी में बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 91.72 रहा। जबकि बालकों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 88.41 रहा है. इसमें भी 3 प्रतिशत का अंतर है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें