फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में भाजपा नेताओं ने सुनी पीएम के मन की बात, रेलवे स्टेशन पर कुलियों के लिए भव्य आयोजन

Sun, 25 May 2025 04:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। राजधानी भोपाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत नेताओं ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। 
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। राजधानी भोपाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत नेताओं ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। भोपाल सांसद ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कुली भाईयों ने हाथों में तिरंगा लेकर कार्यक्रम का श्रवण किया।
विज्ञापन




मध्य प्रदेश में लोकल टूरिस्टों की हुई बढ़ोतरी 
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने भोपाल के खटलापुरा मंदिर में मन की बात सुना। वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सिंदूर ऑपरेशन के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का वातावरण बनाया। वोकल फॉर लोकल पर फोकस रहा। मध्य प्रदेश में लोकल टूरिस्ट में बढ़ोत्तरी हुई। ड्रोन दीदी को स्काई वॉरियर्स के नाम में जाना जाएगा।


भारत आज बन गया चौथी अर्थव्यवस्था
वीडी शर्मा ने 21 जून को योग दिवस को लेकर तैयारियां के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने इकोनॉमी को लेकर कहा कि भारत आज चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श शासन व्यवस्था पर आगे बढ़ रहे है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-खंडवा में महिला का रेप कर निकाल ली बच्चेदानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- मंत्री शाह का यह इलाका


सिंदूर रंग की साड़ी में नजर आएंगी 2 लाख महिलाएं 
वीडी शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई की जयंती को ऐतिहासिक बनाने का काम किया जा रह है। 2 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आएंगी। महिलाओं के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है। सिंदूर रंग की साड़ी में सभी महिलाएं नजर आएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्ट पर कहा कि कांग्रेस ट्विटर पर ही रहेगी। बीजेपी जमीनी स्तर पर काम करती है। भाजपा काम में विश्वास करती है। उनके बारे में ज्यादा कमेंट करने की जरूरत नहीं। भाजपा अपना काम कर रही है।

यह भी पढ़ें-यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा शुरू, डेढ़ घंटे पहले पहुंचे अभ्यार्थी,भोपाल में 50 सेंटर में हो रही परीक्षा
विज्ञापन


स्टेशन पर सांसद ने कुली भाइयों के साथ किया श्रवण
रानी कमलापति स्टेशन पर के प्लेटफार्म नंबर एक पर भव्य नजारा देखा गया। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने 200 से ज्यादा कुली भाइयों और उनके परिवार के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। ट्रेन से उतरे यात्रियों ने कार्यक्रम को सुना। वहीं सांसद आलोक ने कुली भाइयों की समस्या भी सुनी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी कुली भाइयों की जो भी समस्या है उनको दूर किया जाएगा। आलोक शर्मा ने कहा कि कुली भाइयों को समाज में उचित स्थान मिले। साथ ही उनको केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले, उसके लिए हम विशेष तैयारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य बीमा का लाभ हमारे हर कुली भाई को मिले और उनके परिवार को भी लाभ मिले, हम उचित व्यस्था करेंगे।



संगठन महामंत्री बूथ 51 में पहुंचे
 भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रविवार को भोपाल के शाहपुरा मंडल के वार्ड क्र. 51 के बूथ क्र. 230, शेखर अस्पताल के पास ए-55, सेक्टर-ए में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, विकास विरानी,हिरेन्द्र बहादुर सिंह,  पियूष सिसौदिया, पार्षद, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें