फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मैहर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का 5 मिनट रहेगा ठहराव

Fri, 19 Sep 2025 06:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रेलवे ने नवरात्रि के दौरान भोपाल मंडल होकर जाने वाली 14 जोड़ी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव दिया है। यह सुविधा 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल मंडल से मैहर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने नवरात्रि के दौरान भोपाल मंडल होकर जाने वाली 14 जोड़ी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्री दिए गए ठहराव की सुविधा का लाभ लेते हुए इस ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीईएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन


इन गाड़ियों का भी रहेगा ठहराव

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस: 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक, आगमन 03:15 बजे, प्रस्थान 03:20 बजे
- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक, आगमन 20:25 बजे, प्रस्थान 20:30 बजे
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस: 23 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, आगमन 03:15 बजे, प्रस्थान 03:20 बजे
- छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक, आगमन 20:25 बजे, प्रस्थान 20:30 बजे
- चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस: 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, आगमन 20:50 बजे, प्रस्थान 20:55 बजे
- छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस: 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, आगमन 07:25 बजे, प्रस्थान 07:30 बजे
- वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, आगमन 15:05 बजे, प्रस्थान 15:10 बजे
- मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस: 22 सितंबर से 29 सितंबर तक, आगमन 11:40 बजे, प्रस्थान 11:45 बजे
- श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस: 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक, आगमन 17:20 बजे, प्रस्थान 17:25 बजे
- धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस: 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक, आगमन 22:25 बजे, प्रस्थान 22:30 बजे

यह भी पढ़ें-भोपाल नगर निगम का कार्यालय बन कर तैयार, अक्टूबर में शुरू करने की तैयारी, 39 करोड़ से ज्यादा हुए खर्च
विज्ञापन


ये गाड़ियां भी रुकेंगी
इन ट्रेनों के अलावा, अन्य ट्रेनें जैसे कि पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, पूर्णा-पटना एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस भी मैहर स्टेशन पर ठहरेंगी। यात्री अपने ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीईएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल में 26 से 29 सितंबर तक 12वें विज्ञान मेले का होगा आयोजन, जुटेंगे देश भर के वैज्ञानिक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें