फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल की उड़िया बस्ती में लगी आग, 2 घंटे देर से पहुंची दमकल,मंत्री सारंग ने निगम कमिश्नर को लगाई फटकार

Mon, 31 Mar 2025 08:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल की छोला स्थित उड़िया बस्ती में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री विश्वास सारंग घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। दमकल की गाड़ियां दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं। 
विज्ञापन
घटना स्थल का जायजा लेते मंत्री सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी भोपाल की छोला स्थित उड़िया बस्ती में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मौके पर मौजूद रहवासियों ने मंत्री सारंग को बताया कि आग लगने के बाद वे लगातार नगर निगम अधिकारियों और दमकल विभाग से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई त्वरित सहायता नहीं मिली। रहवासियों के मुताबिक, आग लगने के तुरंत बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ियां दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर को फटकार
रहवासियों की शिकायत पर मंत्री सारंग ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही नगर निगम कमिश्नर को फोन कर फटकार लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "जिम्मेदार पद पर होकर आप फोन क्यों नहीं उठाते हो? मंत्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे आपातकालीन हालात में तुरंत कार्रवाई की जाए और फायर ब्रिगेड की सेवाओं को और दुरुस्त किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- 19 धार्मिक क्षेत्रों की 47 शराब दुकाने और बार बंद होंगे, उज्जैन काल भैरव मंदिर की दुकान पर भी लगेगा ताला
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के फोन के बाद पहुंची दमकल
रहवासियों के अनुसार, घटना की सूचना देने के बावजूद जब दो घंटे तक दमकल नहीं पहुंची, तो उन्होंने मंत्री सारंग को इसकी जानकारी दी। मंत्री सारंग द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें