फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: कांग्रेस में नहीं थम रही गुटबाजी, भोपाल में संगठन सृजन बैठक में दो गुट आपस में भिड़े, चले लात-घूंसे

Tue, 17 Jun 2025 10:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को राजधानी भोपाल के नाइन मसाला होटल में संगठन सृजन की बैठक में दो गुट आपस में भिड़ गए इस दौरान कांग्रेसियों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ही गुट कुछ देर बाद पुलिस थाने पहुंचे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के कारण सत्ता से बाहर है। पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को राजधानी भोपाल के नाइन मसाला होटल में संगठन सृजन की बैठक में दो गुट आपस में भिड़ गए इस दौरान कांग्रेसियों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ही गुट कुछ देर बाद पुलिस थाने पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भोपाल मध्य से कांग्रेस के विधायक आरिफ मकसूद फैंस क्लब सदस्य और साजिद अली समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 
मध्य विधान सभा क्षेत्र की थी बैठक
गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत राहुल गांधी ने 3 जून को भोपाल में की थी। संगठन सृजन के अंतर्गत जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्षों की तलाश की जा रही है। इसके लिए एआईसीसी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। वहीं पीसीसी से भी उनके सहयोग के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त पर्यवेक्षक हर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग बैठकर ले रहे हैं। मंगलवार को भोपाल के मध्य क्षेत्र की बैठक रखी गई थी। बैठक में दो गुटों में कहासुनी शुरू हो गई और बाद में मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस की अंबेडकर विरोधी सोच पर भाजपा का हमला, विष्णुदत्त शर्मा बोले- कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए
विज्ञापन


बीजेपी ने ली चुटकी 
इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आपस में हुई मारपीट के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने चुटकी ली है। भाजपा प्रवक्ता मिलन भार्गव सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दे दना दन....मप्र @INCMP के नेता सृजन मिशन में जूतमपैजार करते हुए नाइन मसाला रेस्टोरेंट में जमकर भिड़े कांग्रेसी नेता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें