फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: कोरोना जांच के लिए हमीदिया में एक सप्ताह बाद भी नहीं आई किट, जेपी के अधीक्षक बोले जांच की जरूरत नहीं

Mon, 26 May 2025 07:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में कोरोना के लक्ष्ण वाले मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से उनकी जांच नहीं हो रही है। हमीदिया में कोरोना जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं है। जेपी के अधीक्षक कोरोना की जांच को जरूरी नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मरीज समाने आ रहे हैं। कोरोना वायरस के दो नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 देश में तेजी से फैल रहा है। कई राज्यों में मरीज मिलने के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जबकि राजधानी भोपाल में कोरोना के लक्षण वाले मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से उनकी जांच नहीं हो रही है। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में कोरोना जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं है। वहीं जिला अस्पताल जेपी के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव कोरोना की जांच को जरूरी नहीं समझ रहे हैं। उनका कहना है कि जब जरूरत होगी तब हम जांच कर लेंगे अभी कोरोना जांच करने की जरूरत नहीं है। शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों की यह लापरवाही महंगी पड़ सकती है। अगर कोरोना के नए वेरिएंट का संक्रमण बढ़ता है तो परेशानी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-खंडवा गैंगरेप मामले में एमपी महिला कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन,घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन


हमारे पास जांच के लिए किट नहीं है 
हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पुनीत टंडन ने बताया कि कोरोना जांच के लिए हमारे पास किट उपलब्ध नहीं है, इसलिए लक्षण वाले मरीजों की हम जांच नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि यह हमारे अंतर्गत नहीं आता है यह डीन के अंतर्गत आता है। जबकि हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इंफेक्शन वाले मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। पर जांच नहीं होने की वजह से यह साबित नहीं हो पा रहा है कि उनको कोरोना है या नॉर्मल इन्फेक्शन। डॉक्टरों ने बताया इंफेक्शन वाले जो मेरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं उनको ठीक होने में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लग रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पाल में कोरोना जांच को लेकर गफलत की स्थिति, CMHO बोले-हो रही जांच, 15 फीसदी इंफेक्शन के मरीज बढ़े


 जेएन.1 के लक्षण

- बुखार या ठंड लगना
- गले में खराश
- खांसी, सांस लेने में दिक्कत
- सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द
- गंध और स्वाद की कमी (कुछ मामलों में)
- उल्टी-दस्त, पेट दर्द (कुछ मरीजों में ये लक्षण भी सामने आ रहे हैं

यह सावधानियां जरूरी

- मास्क पहनें, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में।
- हाथों की सफाई बार-बार करें।
- धूल और प्रदूषण से बचें।
- इन्हेलर या दवाएं समय पर लें (यदि पहले से अस्थमा, सीओपीडी के मरीज हैं)
- डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें, अगर गंध या स्वाद चला जाए, उल्टी-दस्त हो या सांस लेने में तकलीफ हो।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें