फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: डंपर ने युवक को रौंदा, चालक भागा तो गुस्साई भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़

Sun, 19 Feb 2023 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में डंपर ने शनिवार तड़के एक युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साई भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ कर उसे जलाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के नजीराबाद इलाके में स्थित रुनाहा और बरखेड़ी देव गांव के बीच डंपर ने शनिवार तड़के एक युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साई भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ कर उसे जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय कान्हा गुर्जर पुत्र लालजी राम निवासी बरखेड़ीदेव किसानी करता था। शुक्रवार रात वह एक शादी में शामिल होने गांव से बाहर गया था। वहां से शनिवार तड़के लौट रहा था, तभी रुनाहा और बरखेड़ीदेव गांव के बीच में उसे एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद में आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना से भड़के ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। डंपर को थाने में खड़ा कर दिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें