डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है। एजेंसी ने दोनों मामलों में एक भारतीय और एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। डीआरआई को सूचना मिली थी कि हजरत निजामुद्दीन से भोपाल आ रहे एक यात्री के पास मादक पदार्थ है। इसके बाद टीम ने भोपाल जंक्शन पर संदिग्ध यात्री को रोककर उसके सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान नीले रंग के डफल बैग से 2.014 किलो सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ मिला। जांच में इसके एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर ड्रग जब्त कर ली गई।