फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: आदिवासियों के विद्रोह पर बनी फिल्म कांग्रेस-बीजेपी नेताओं को दिखाएंगे दिग्विजय, CM को भी दिया निमंत्रण

Wed, 08 Jan 2025 06:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को बैतूल के आदिवासियों के विद्रोह पर बनी फिल्म दिखाएंगे। 13 जनवरी को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फिल्म "जंगल सत्याग्रह" का प्रीमियर शो आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को बैतूल के आदिवासियों के विद्रोह पर बनी फिल्म दिखाएंगे। 13 जनवरी को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फिल्म "जंगल सत्याग्रह" का प्रीमियर शो आयोजित किया जाएगा। दिग्विजय सिंह ने इस शो के लिए कांग्रेस और भाजपा के विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों और मंत्रियों समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री को खुद जाकर दिया निमंत्रण 
दिग्विजय सिंह खुद सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस फिल्म के प्रीमियर शो में आने का निमंत्रण दिया। दिग्विजय सिंह के पीएस सचिन वत्स और मीडिया कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह परिहार ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भी निमंत्रण भेजा। साथ ही, मोहन सरकार के मंत्रियों और बीजेपी विधायकों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है।


 बैतूल के आदिवासियों के विद्रोह पर बनी है यह फिल्म
जानकारी के लिए बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक बहुचर्चित आंदोलन "जंगल सत्याग्रह" में बैतूल के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ 1930 में विद्रोह का बिगुल फूंका था। इस आंदोलन में आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू और जुगरू गोंड द्वारा 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन के लिए किए गए संघर्ष को फिल्म में दिखाया गया है। इस सत्याग्रह पर आधारित फिल्म "जंगल सत्याग्रह" का निर्माण बैतूल के स्थानीय कलाकारों ने किया है। इस फिल्म का प्रीमियर शो 13 जनवरी को विधानसभा के ऑडिटोरियम में रखा गया है।
विज्ञापन



कांग्रेस नेताओं को भी दिया निमंत्रण
 दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री बीजेपी नेताओं के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य सीनियर कांग्रेस नेताओं को भी फिल्म के प्रीमियर शो में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस विधायकों समेत पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को भी बुलावा भेजा जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को भी दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल को भी वे निमंत्रण देने जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें