फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: ईवीएम को लेकर दिग्विजय सिंह के बदले सुर, बोले- EVM से मेरी कोई पर्सनल लड़ाई नहीं

Wed, 05 Jun 2024 05:49 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

ईवीएम को लेकर दिग्विजय सिंह के विचार बदल गए हैं। उन्होंने कहा है ईवीएम से छेड़छाड़ की गई होती तो उत्तर प्रदेश में ऐसे परिणाम नहीं आते।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईवीएम पर सबसे ज्यादा सवाल उठाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विचार अचानक बदल गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल आने के बाद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे। अब जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं तो दिग्विजय सिंह का सुर बदल गया है। दिग्विजय सिंह ने देशभर में इंडिया गठबंधन के पक्ष में आए परिणामों को लेकर कहा कि अगर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जाती तो उत्तर प्रदेश में यह नतीजे सामने नहीं आते। उन्होंने आगे कहा कि हमारी ईवीएम से कोई पर्सनल लड़ाई नहीं है। हमार मतलब इतना है कि हमें सिर्फ हमारा वोट हमारे हाथ में दे दो, क्योंकि हमें सॉफ्टवेयर पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा आगे भी जारी रहेगी लड़ाई
हालांकि दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं अब तक ईवीएम के खिलाफ लड़ता आया हूं, आगे भी लड़ता रहूंगा। जब तक हिम्मत है मैं इसके खिलाफ हमेशा लड़ता रहूंगा। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा 400 पार का दम भरती थी, लेकिन 300 भी पार नहीं हो पाई। इतना जरूर है कि नरेन्द्र मोदी पीएम नहीं रहेंगे। अयोध्या सीट को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या की सीट भी भाजपा हार गई। यह शुभ संकेत है। इन्होंने हिंदू-मुसलमान किया, इसलिए लोगों ने इन्हें पसंद नहीं किया।

चुनाव लड़ने से कर दिया था माना
इस लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह के साथ एमपी कांग्रेस के सभी दिग्गजों को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें राजगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी बना दिया। प्रत्याशी बनने के बाद दिग्विजय सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से एक भावुक अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें