फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: दिग्विजय का बड़ा आरोप,बोले-पूर्व गृह मंत्री करा सकते है हिमांशु भार्गव की हत्या, CM से सुरक्षा की मांग

Sat, 18 Jan 2025 06:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। दिग्विजय ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि मिश्रा इस युवक से मिलकर दतिया के हिमांशु भार्गव की हत्या करा सकते हैं।  सीएम से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
दिग्वियज सिंह औऱ नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एसपी दतिया से शिकायत की है। दिग्विजय ने फेसबुक पर लिखा कि नरोत्तम मिश्रा इस युवक से मिलकर दतिया के हिमांशु भार्गव की हत्या करा सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की कि हिमांशु और उसके परिवार को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए। दिग्विजय सिंह नेनरोत्तम मिश्रा के साथ एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एसपी दतिया से शिकायत की है।
विज्ञापन


युवक को सत्र न्यायालय ने सुनाई है 5 साल की सजा 
दिग्विजय ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि नरोत्तम मिश्रा के साथ सुरेंद्र दुबे नामक एक युवक रहता है, जिसे दतिया जिला सत्र न्यायालय से 5 साल की सजा सुनाई गई है। यह युवक आदतन अपराधी है और 20 साल पहले रघुबर दयाल को गोली मार चुका है। दिग्विजय ने दतिया एसपी को टैग करते हुए लिखा कि हिमांशु भार्गव को यह शक है कि नरोत्तम मिश्रा और सुरेंद्र दुबे मिलकर उसकी हत्या करा सकते हैं, जिसकी शिकायत हिमांशु ने सीएम हेल्पलाइन पर की थी।

मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग 
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से हिमांशु और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिमांशु ने आरोप लगाया था कि दतिया पुलिस ने बिना उनकी सहमति के उनकी सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस ले ली। इसके बाद, अगले दिन दतिया प्रशासन ने हिमांशु के परिवार को परेशान करने के लिए उनके घर की नापजोख की। दिग्विजय ने कहा कि यह केवल एक उदाहरण नहीं है, बल्कि यह उन सभी लोगों के साथ हो रहा है जो नरोत्तम मिश्रा का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें