फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: बागसेवनिया में दसवीं के छात्र की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीनों नाबालिग

Sun, 15 Oct 2023 09:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बागसेवनिया में हुई किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागसेवनिया इलाके में दसवीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या करने वाले तीन नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमराई परिसर बागसेवनिया निवासी 17 वर्षीय शुभम रजक दसवीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ चाय की दुकान पर पहुंचा था। वहां उसका मोहलले में रहने वाले लड़कों से मामूली बात पर विवाद हो गया था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तीनों दोस्त स्कूटर से घर लौट रहे थे, तभी धनवंतरि कालोनी के पास विवाद करने वाले लड़कों ने रोक लिया और तीनों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुभम ने शनिवार तड़के दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में अरुण और जम्बू के अलावा दो नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के बाद दो अन्य नाबालिगों को और आरोपी बनाया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें