फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: देह व्यापार करने वाली फरीदाबाद की युवती की हत्या का आरोपी कुणाल गिरफ्तार, सरगना महक यादव की तलाश

Thu, 18 Apr 2024 10:49 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

13 अप्रैल को होटल में 27 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई थी। आरोपी कुनाल ठाकुर को गुरुवार सुबह अरेरा कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरोह की सरगना महक यादव की तलाश में तीन टीमें जुटी हैं। 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के शाहपुरा इलाके के होटल के स्क्वायर में फरीदाबाद की युवती की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी कुनाल ठाकुर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला था कि कुनाल ने ही युवती को होटल में छोड़ा था। वह सैक्स रैकेट के हिस्से की तरह काम कर रहा था। होटल में युवती की बदमाश रितुल पांडे ने हत्या कर दी थी। सेक्स रैकेट की सरगना महक यादव की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


शाहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को होटल में 27 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार आरोपी रितुल पांडे, इंद्र बहादुर, सागर व योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरोह की सरगना महक यादव की तलाश में तीन टीमें जुटी हैं। आरोपी कुनाल ठाकुर को गुरुवार सुबह अरेरा कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

कॉल गर्ल को ग्राहक तक छोड़ने की जिम्मेदारी थी
जांच के दौरान पता चला था कुनाल ने पुलिस को बताया कि महक यादव गिरोह की किसी भी कॉल गर्ल की बुकिंग होने पर उसे ग्राहक तक छोड़ने और वहां से वापस लाने की जिम्मेदारी उसकी होती थी। लड़की की बुकिंग चार से पांच हजार रुपये में होती थी। पिक एंड ड्रॉप करने के लिए से कमाई का 10 प्रतिशत यानी 4000 रुपये में से 400 रुपये उसे मिलते थे। पुलिस उससे गिरोह के अन्य सदस्यों और सरगना महक यादव के संबंध में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें