फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: दो बच्चों की मां से बचपन का दोस्त कर रहा था दुष्कर्म, पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Tue, 31 Jan 2023 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में बिल्डर की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार रात को बिल्डर ने आरोपी को रेप करते पकड़ लिया और जमकर पीटा। उसका हाथ टूट गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में बिल्डर की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पत्नी के बचपन का दोस्त ही उसके साथ जबर्दस्ती कर रहा था। सोमवार रात को बिल्डर ने आरोपी को रेप करते पकड़ लिया और जमकर पीटा। उसका हाथ टूट गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज किया है, वहीं आरोपी की शिकायत पर बिल्डर के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वह दो बच्चों और पति के साथ रहती है। महिला जब स्कूल में पढ़ती थी, तब रेहान खान भी उसके साथ पढ़ता था। रेहान ने उसे स्कूल के दिनों में ही प्रपोज किया था, लेकिन पीडि़ता ने दोस्ती करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से ही आरोपी जब भी पीड़िता से मिलता, उसे तंग करता था। बीती रात पीड़िता के पति जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने एक होटल में गए थे। रात करीब दस बजे पीड़िता के दोनों बच्चे घर में सो रहे थे, तभी आरोपी रेहान महिला के घर आ गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि रेहान पहले भी मिलने-जुलने घर आता था, इसलिए उसके आने से कोई असहज नहीं हुआ। आरोपी रेहान को जैसे पता चला कि महिला का पति घर से बाहर है और बच्चे सो रहे हैं, वह उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। महिला ने मना किया तो आरोपी ने मासूम बच्चों को मारने की धमकी देकर महिला से मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मौके से फरार हो पाता कि उसका पति घर आ गया। अपनी पत्नी के साथ गैर मर्द को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसने बैट उठाया और युवक की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट में आरोपी रेहान के एक हाथ में फैक्चर हो गया है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचे और पीडि़ता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी शादीशुदा है। वह निजी बैंक के लिए रिकवरी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें