फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: MP में पुलिस की पिटाई की सीरीज जारी करेगी कांग्रेस,पटवारी बोले- प्रदेश में जंगलराज, कोई सुरक्षित नहीं

Fri, 08 Nov 2024 03:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस प्रदेश में पुलिस की पिटाई की सीरीज जारी करेगी। उपचुनाव के बाद प्रदेश बंद कर अभियान चलाएंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश में जंगलराज है कोई सुरक्षित नहीं है।
 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पिछले दिनों कई क्षेत्रों में पुलिस से मारपीट के वीडियो वायरल हुए हैं।  अब कांग्रेस प्रदेश में पुलिस की पिटाई की सीरीज जारी करेगी। उपचुनाव के बाद प्रदेश बंद कर अभियान चलाएंगे। कटनी में बीजेपी कार्यकर्ता गाली गलौज और गुना ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है। मेरा बोलना सरकार को बुरा लगता है। प्रदेश ने माफियागिरी हावी है।
विज्ञापन



मंत्री सारंग के बयान पर किया पलटवार 
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने एक दिन पहले कहा था कि जीतू पटवारी को मुख्यमंत्री के लिए ऐसे शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। जीतू पटवारी ने सारंग के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेता कहते हैं मैं माफी मांगू मैं सरकार की तारीफ करने तैयार हूं, लेकिन सरकार तारीफ के काबिल काम करे। बेटियों की रक्षा में सरकार नाकाम है। गुना की घटना सरकार के लिए घटना, प्रदेश के लिए बेटी सुरक्षा का बड़ा सवाल है। चुनाव के बाद हम अभियान चलाएंगे। प्रदेश बंद होगा। कटनी में बीजेपी की पुलिस से गुंडागर्दी का पहला मामला नहीं है। पुलिस पिटाई के रोजाना वीडियो आ रहे। कांग्रेस इस सरकार में हुई पुलिस पिटाई की सीरीज जारी करेगी। सीरीज दिखाकर सरकार को आईना दिखाएंगे। एमपी ने जंगलराज, कोई सुरक्षित नहीं है।


दीपक जोशी को कहा- जो गलती मैं नहीं सुधार पाया वो उन्होंने सुधारी
पटवारी ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि दीपक जोशी मेरे पास आए थे। जो गलती मैं नहीं सुधार पाया वो उन्होंने सुधारी, मेरा उनको धन्यवाद। दिग्विजय सिंह पर भड़काऊ भाषण पर बीजेपी की शिकायत पर जीतू पटवारी ने कहा कि सच बोलना क्या गुनाह। शिकायत में क्या कहना चाहती है बीजेपी। क्या पूरा प्रदेश में सही मिल रहा खाद। खाद पर दलालों का कब्जा, खाद की दलाली कर रहे बीजेपी के नेता। 10 फीसदी भी नहीं दे रहे खाद। यह बात दिग्विजय सिंह ने कही तो क्या प्रतिबंध लगाएंगे। बीजेपी को प्राणायाम करने की जरूरत है ताकि दिमाग रहे तंदुरुस्त सत्ता और वोट की राजनीति में सरकार ना रहे मदमस्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें