फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: एमपी में कांग्रेस बूथ स्तर पर देगी प्रशिक्षण, पार्टी की आईडियोलॉजी समझने वालों का कर रहे इंटरव्यू

Thu, 03 Jul 2025 08:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में प्रशिक्षकों के इंटरव्यू शुरू किया है। प्रदेशभर से प्रशिक्षकों की भर्ती और चयन के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि यह कदम संगठन को और मजबूत बनाने के मकसद से लिया गया है। पहले दिन 40 लोगों का इंटरव्यू लिया गया है।
विज्ञापन
पीसीसी में इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एमपी कांग्रेस ने प्रशिक्षण की तैयारी तेज कर दी। गुरुवार से राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में प्रशिक्षकों का इंटरव्यू शुरू किया गया है। प्रदेशभर से प्रशिक्षकों की भर्ती और चयन के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि यह कदम संगठन को और मजबूत बनाने के मकसद से लिया गया है। पहले दिन 40 लोगों का इंटरव्यू लिया गया है। जानकारी के अनुसार 110 लोगों को तैयार किया जाएगा इसके लिए 200 से ज्यादा लोग इंटरव्यू देंगे। शुक्रवार को भी बाकी लोगों की इंटरव्यू लिए जाएंगे।
विज्ञापन


अनुभव और प्रशिक्षण कौशल का मूल्यांकन
बता दें कि इस प्रशिक्षण में प्रदेशभर से करीब 200 से अधिक प्रशिक्षकों के उम्मीदवार शामिल होंगे। इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।जिसमें उनकी योग्यता, अनुभव और प्रशिक्षण कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद ये प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंच कर कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराएंगे। 

यह भी पढ़ें-भोपाल में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों पर लगाम लगाने का प्लान तैयार, BMC में सभी जगह लगेंगे बारकोड
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के लिए समय देने वालों को प्राथमिकता 
मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने बताया कि कांग्रेस की आईडियोलॉजी समझने वाले लोगों का इंटरव्यू लिया जा रहा है। इसमें ऐसे लोगों को जोड़ा जाएगा जो पार्टी के लिए समय दे पाए। इसमें उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। सभी शामिल हो सकते हैं बस पार्टी के लिए समर्पण होना जरूरी है। इनको हम पार्टी स्तर पर तैयार करेंगे और उसके बाद ये बूथ स्तर पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। पहले दिन हमने 40 लोगों का इंटरव्यू किया है शुक्रवार को बाकी बचे लोगों बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के हर स्तर पर काम किया जा रहा है। संगठन में मजबूती लाने के लिए सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें