फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस बोली- केंद्र सरकार बताए स्पष्ट टाइम लाइन, आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग

Fri, 02 May 2025 06:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केन्द्र सरकार द्वारा देश में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी इसे अपनी और राहुल गांधी की जीत बता रही है। एमपी के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर पूछा है कि केंद्र सरकार स्पष्ट टाइमलाइन बताए कि यह कब तक होगी। 
विज्ञापन
पीसीसी में प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्र सरकार द्वारा देश में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी इसे अपनी और राहुल गांधी की जीत बता रही है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में सभी कांग्रेसी नेता एक जुट नजर आ रहे हैं। गुरुवार को पसीसी में मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम, मध्यप्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष सिध्दार्थ कुशवाह,मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलिम,और मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। इस दौरान नेताओं ने ओबीसी में एससी-एसटी जातियों के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग उठाई। और कहा कि केंद्र सरकार स्पष्ट टाइमलाइन बताए कि यह कब तक होगी। तेलंगाना सरकार ने इसका उत्कृष्ट मॉडल पेश किया है।
विज्ञापन



वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने का रास्ता
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि जातिगत जनगणना केवल समय की मांग नहीं है, बल्कि यह देश के वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने का रास्ता है। राहुल गांधी ने लगातार इस मुद्दे को उठाया, जिसका भाजपा ने कई बार मजाक भी उड़ाया, लेकिन आज यह एक राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया है। अहिरवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार इस मुद्दे पर टालमटोल कर रही है, जिससे सामाजिक असमानता बढ़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि जातिगत आंकड़े को सामने लाए बिना किसी भी सरकारी योजना को सफल नहीं माना जा सकता सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। इसलिए राहुल गांधी ने यह लड़ाई शुरू की है। जातिगत आंकड़े सामने आने के बाद 50 प्रतिशत आरक्षण का गैप भी खत्म होगा।

केंद्र सरकार स्पष्ट टाइमलाइन बताए
रामू टेकाम अध्यक्ष, मप्र आदिवासी कांग्रेस ने कहा कि जातिगत जनगणना राहुल गांधी जी की जीत है। हम इसका समर्थन करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार स्पष्ट टाइमलाइन बताए कि यह कब तक होगी। तेलंगाना सरकार ने इसका उत्कृष्ट मॉडल पेश किया है। अब समय आ गया है कि 50% आरक्षण की सीमा को तोड़ा जाए।”
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अगले सप्ताह कभी भी आ सकते हैं 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, अधिकारी बोले- जल्द बताएंगे तारीख

भाजपा की नीतियों से आजाद कराएंगे राहुल गांधी
पवन पटेल कार्यकारी अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग विभाग ने कहा कि यह राहुल गांधी जी के अथक प्रयासों की जीत है। जिस तरह महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई थी, उसी तरह राहुल गांधी देश को भाजपा की नीतियों से आजाद कराएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-जमानत के खिलाफ याचिका पर 'सुप्रीम' रोक, कोर्ट ने कहा- विचार की जरूरत नहीं, NIA सुनाएगा फैसला

सामाजिक न्याय की आधारशिला
 वसीम कुरेशी प्रतिनिधि, अल्पसंख्यक विभाग ने कहा कि जातिगत जनगणना केवल OBC, SC, ST की ही नहीं, बल्कि पूरे देश के हाशिए पर खड़े हर समुदाय की आवाज हैं। यह सामाजिक न्याय की आधारशिला है, और कांग्रेस पार्टी इसके लिए पूरी मजबूती से खड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें