प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय विकास की दीर्घकालिक योजनाओं के लिए गठित की जा रही मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कांग्रेस का पक्ष रखने एवं जनहित में सक्रिय निगरानी के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
इन विधायक पूर्व मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
1. डॉ. राजेन्द्र सिंह, विधायक, पूर्व उपाध्यक्ष म.प्र. विधानसभा
2. पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री मप्र. शासन
3. जयवर्धन सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री, मप्र. शासन
4. अभय दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी
5. बीके बाथम, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी
यह भी पढ़ें-भोपाल में कल निकलेगी भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, भक्ति और आध्यात्मिकता का होगा दिव्य संगम
बैठकों में आमंत्रित करने की मांग
गठित कमेटी को लेकर महामंत्री संगठन, मप्र. कांग्रेस कमेटी डॉ. संजय कामले ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने देखा है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई कई योजनाएं, जैसे BRTS, किस प्रकार जनता के पैसे की बर्बादी साबित हुईं। ऐसे में कांग्रेस का यह दायित्व है कि वह इन योजनाओं पर न केवल नजर रखे, बल्कि समय-समय पर ठोस सुझाव भी प्रस्तुत करे। डॉ. कामले ने मांग की है कि इन नामित सदस्यों को मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी की बैठकों में आमंत्रित किया जाए उनके सुझावों को समायोजित किया जाए।