फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुईं शिवानी शर्मा ने अंगदान से बचाई तीन लोगों की जान, गांव में गार्ड ऑफ ऑनर

Fri, 16 Oct 2026 03:09 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के ग्राम खापा खुर्द निवासी बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के अंगदान से तीन लोगों को नया जीवन मिला है। सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड होने के बाद परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया। शासन के निर्णय पर उनके पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के एम्स, भोपाल में अंगदान से तीन लोगों को जीवन का अनमोल उपहार मिला है। उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम जिले में बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द निवासी श्रीमती शर्मा सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुईं थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि असहनीय दुःख की घड़ी में उनके परिजन ने अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की ऐसी मिसाल पेश की, जो सभी को प्रेरित करेगी। राज्य शासन के निर्णय अनुसार श्रीमती शिवानी के पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कौन हैं आईएएस पवन जैन: जिन्हें मिली भिंड की कमान; इंदौर में दिव्यांग से दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रही है अंगदान के प्रति जागरुकता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पहल दर्शाती है कि अंगदान के प्रति जागरूकता अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है। समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है। श्रीमती शिवानी का यह महादान तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर आया है। उनका योगदान मानवता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग, CM से मिले प्रतिनिधि, बोले-13% होल्ड पदों पर राहत दें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें