फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: CM ने 66 मेडिकल मोबाइल यूनिट को किया रवाना, MP के 21 जिलों के 87 विकासखंड में देंगी स्वास्थ्य सुविधा

Mon, 06 Jan 2025 09:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम डॉ मोहन यादव ने सोमवार को पीएम जनमन योजना के तहत 21 जिलों के 87 विकासखंडों के लिए 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि यह यूनिट मेडिकल का चलता फिरता अस्पताल हैं।
विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना करते सीएम डॉ मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम डॉ मोहन यादव ने सोमवार को पीएम जनमन योजना के तहत 21 जिलों के 87 विकासखंडों के लिए 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम प्रदायगी सुनिश्चित होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह यूनिट मेडिकल का चलता फिरता अस्पताल हैं। हेल्थ के मामले में मप्र लगातार बढ़ रहा है। आदिवासी जिलों में अधिक फ़ोकस है, सिकिल सेल एनीमिया उन्मूलन में यह यूनिट बहुत कारगर होंगी। सीएम मोहन ने कहा कि हर जिले में उन्नत से उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचेगी। सरकार इस क्षेत्र के लिए कटिबद्ध है। लगातार भर्तियां की जा रही हैं, नए कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। हेल्थ के मामले में हमें नम्बर 1 बनना है।
विज्ञापन



3 लाख 12 हजार लोगों तक पहुंचेगी यूनिट
इन प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट की लागत 33 लाख 86 हजार रुपये है। इस यूनिट से अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दतिया, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी, शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, उमरिया और विदिशा जिले के 87 विकासखंड के 1268 गांव की लगभग 3 लाख 12 हजार से अधिक की आबादी को सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। जीपीएस से लैस इन यूनिट में सक्शन मशीन, कान जांच की आटो स्कोप, एक्स-रे मशीन, स्ट्रेक्चर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि इक्विपमेंट होंगे।

 सभी यूनिट यह रहेगा स्टॉफ
यह मोबाइल मेडिकल यूनिट माह में 24 दिन गांवों का भ्रमण करेंगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगी। ये यूनिट दिन में 2 गांव तथा 50 मरीजों को देखेगी। इस यूनिट में एक-एक डॉक्टर, नर्स, एएनएम/एमपी डब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन और फीजियोथेरेपिस्ट मरीजों को सेवाएं प्रदान करेंगे। मरीजों को 65 प्रकार की दवाइयां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें