फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: गुफा मंदिर के महंत चंद्रमादास महाराज नहीं रहे, हरिद्वार में कोरोना संक्रमित हुए थे

Sat, 01 May 2021 03:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
गुफा मंदिर भोपाल के महंत चंद्रमादास - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमादास महाराज का शनिवार को निधन हो गया। वे कोराना संक्रमित होकर शहर के पालीवाल अस्पताल भर्ती थे। डॉक्टर जेपी पालीवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महाराज को बचाने के सभी प्रयास असफल हो गए।

विज्ञापन


महंत चन्द्रमादास कुंभ स्नान करने हरिद्वार गए थे। वहीं से बीमार होकर आए थे। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। मप्र के पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महंत चंद्रमा दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में उन्होंने कहा कि महंत जी के दुखद निधन का समाचार मिला। उनके निधन पर मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे व उनके अनुयायियों व भक्तगण को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें