फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: बीजेपी कार्यकर्ता ने पटवारी से कहा 8 साल में नहीं मिला घर, सीएम रहते हुए शिवराज ने कुछ काम नहीं किया

Fri, 08 Nov 2024 09:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शुक्रवार को बुधनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे इस दौरान बुधनी की जनता ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि शिवराज सिंह के 20 साल मुख्यमंत्री रहते हुए यहां कोई विकास नहीं हुआ। बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा 8 साल में मकान नहीं मिला।
विज्ञापन
किशोरी लाल के घर पहुंचे जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को बुधनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे इस दौरान पटवारी को बुधनी की जनता ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि शिवराज सिंह के 20 साल मुख्यमंत्री रहते हुए यहां कोई विकास नहीं हुआ। जनसंपर्क के दौरान बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ता किशोरी लाल ने पटवारी से मुलाकात कर अपनी अत्यंत दयनीय स्थिति बताते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आठ साल पूर्व आवास देने का वादा किया था, लेकिन आज तक उन्हें आवास नहीं मिला, आज भी वे टूटी झोपड़ी में रह रहे हैं। पटवारी ने किशोरी लाल की स्थिति पर कहा कि वे 8 वर्षों से आवास के इंतजार में हैं और दिव्यांग बेटी के साथ उनका जीवन-यापन बेहद कठिन हो गया है। पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान 20 साल मुख्यमंत्री रहे और बुधनी की जनता ने यही सोचकर उन्हें वोट दिए कि यहां विकास होगा, लोगों को आवास, नल-जल और सड़के मिलेंगी, किसानों की परेशानी दूर होगी, बच्चों की नौकरी लगेगी, लेकिन शिवराज सिंह ने बुधनी के लिए कुछ नहीं किया। बुधनी के लोग खुद भाजपा की सच्चाई बयां कर रहे हैं, यह बेहद चिंतनीय और गंभीर स्थित है।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में जीतू पटवारी ने किया संपर्क
 जीतू पटवारी उपचुनाव के चलते कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के पक्ष में मतदान कराने के लिए बुधनी के ग्रामीण अचंलों ग्राम शाहगंज, अकोला, बनेटा प्लाट, जवाहर खेड़ा, खर्रा, पिपलिया, हथनौरा, सरदार नगर, डोबी, सत्रामहू, सनखेड़ी, खौहा, ईषरपुर, खवादा, मछवाई, आमोन, सिलगेना, नांदनेर, जोनतला, और बक्तरा में सघन जनसंपर्क किया। पटवारी ने इस दौरान ग्रामीणजनों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को समझा और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने आशीर्वाद प्राप्त किया।  
  


80 वर्षीय बुजुर्ग व्यथा सुन पटवारी हैरान
पटवारी ने एक 80 वर्षीय बुजुर्ग जय सिंह की व्यथा सुनकर शिवराज सिंह चौहान और बुधनी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के प्रति हैरानी व्यक्त करते हुएर कहा कि सीएम, सांसद और केंद्रीय मंत्री के राज में झूठे विकास की व्यवस्था रही है। बीस सालों में न हालात बदले और न ही हक़ीक़त, यह बुधनी की सच्चाई है। उन्होंने शिवराज सिंह और भाजपा से कहा कि क्या वोट लेना ही आपका काम है, कुछ जनता का भी भला करे। डॉ. मोहन यादव पर तंज कसते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री द्वारा लोकतंत्र में डराने की भाषा बोलना अलोकतांत्रिक है वे अपनी भाषा पर लगाम लगाए।  
विज्ञापन


बुधनी की जनता को यह चुनाव एक उम्मीद की किरण
 पटवारी ने कहा कि बुधनी की जनता को यह चुनाव एक उम्मीद की किरण है। गरीबों को उनका हक दिलाना है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना है तो भाजपा पर लगाम लगानी होगी, रमाकांत भार्गव हो हराना है और पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस के राजकुमार पटेल को विजई बनाना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें