फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: विधानसभा सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने बुलाई विधायकों की बैठक,साथ में करेंगे डिनर,बनेगी रणनीति

Wed, 11 Dec 2024 06:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधान सत्र से पहले कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 15 दिसंबर को विधायकों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस कई मुद्दों को लेकर 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगी।
विज्ञापन
उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। सत्र में कांग्रेस पार्टी सत्ता पक्ष को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने का प्लान तैयार कर रही है। 16 दिसंबर को ही कांग्रेस प्रदेश व्यापी विधानसभा घेराव करेगी। इसे लेकर पीसीसी में दो दिन तक प्रदेश स्तरीय बैठक की जा चुकी है। हालांकि इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कोई भी बड़े नेता नहीं पहुंचे थे। अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 15 दिसंबर को विधायकों की बैठक बुलाई है और साथ में डिनर भी करेंगे इस दौरान विधायकों के साथ रणनीति तैयार की जाएगी। इधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी 16 दिसंबर को विधायकों को डिनर पर बुलाया है।
विज्ञापन




दो अलग-अलग दिन डिनर 
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं में आपसी फूट लगातार देखने को मिल रही है। जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ बनाए जाने के बाद से कई बड़े नेता लगातर विरोध करते नजर आ रहे हैं। अब  कांग्रेस के दो दिग्गज नेता कमलनाथ और उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक और नेताओं को डिनर पर बुलाया है ।लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि यह डिनर दो अलग अलग दिन पर रखा गया है। जिसकी खबर सामने आने के बाद से एक बार फिर राजनीती गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 15 दिसंबर को भोपाल स्थित होटल पलाश में डिनर रखा है। तो वही कमलनाथ ने 16 दिसंबर को नेताओं और विधायकों को खाने का न्योता दिया है। जिसका आयोजन कमलनाथ के बंगले पर ही किया गया है। बता दें कि 16 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। जहां पर कांग्रेस पहले दिन ही विभिन मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी। जिसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। अब देखने की बता यह है कि कांग्रेस की इस डिनर पॉलिटिक्स में क्या खिचड़ी पकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें