फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: राजधानी में बच्ची की हत्या से आक्रोश, थाने का घेराव और चक्काजाम; बोले- हमें सौंप दो आरोपी, हम देंगे सजा

Sat, 17 Oct 2026 06:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के बैरागढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में लोगों ने थाने का घेराव कर भोपाल-सीहोर मार्ग पर चक्काजाम किया। प्रदर्शन के कारण करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर कार्रवाई, त्वरित सुनवाई और आरोपी को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
थाने में घुसने की कोशिश करते प्रदर्शनकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से गुस्साए लोगों ने भोपाल-सीहोर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी के कारण मुख्य मार्ग पर लगभग दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों यात्री घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन


थाने का घेराव और धक्का-मुक्की
घटना से आक्रोशित भीड़ ने बैरागढ़ थाने को चारों तरफ से घेर लिया और उग्र नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपी को अपने सुपुर्द करने की मांग कर रहे थे ताकि वे स्वयं उसे सजा दे सकें। बिगड़ी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने थाने के दोनों मुख्य द्वारों को बंद कर दिया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। इस बीच उग्र भीड़ ने थाना परिसर के भीतर जबरन घुसने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराने का प्रयास करते रहे।

ये भी पढ़ें- भोपाल: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, आरोपी को फांसी की मांग को लेकर लोगों ने थाना घेरा
विज्ञापन


बुलडोजर कार्रवाई और फांसी की मांग
सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने कड़ी मांगें रखी हैं। हिंदू संगठनों ने मांग की है कि आरोपी के अवैध मकान पर तुरंत बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया जाए। इसके साथ ही मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। प्रदर्शनकारियों की यह भी मांग है कि पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को लिखित आश्वासन दें। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ठोस प्रशासनिक कार्रवाई होने तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


खंडहर में मिला था बच्ची का शव
बैरागढ़ स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक जर्जर इमारत से 13 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। बालिका के सामने के दो दांत टूटे हुए मिले, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर के निचले भाग पर वस्त्र नहीं थे। प्रारंभिक संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ यौन हिंसा और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन जनता का आक्रोश शांत नहीं हो रहा और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें