फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी आरक्षण का मुद्दा: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल और सीएम को लिखा पत्र, नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

Sat, 17 Oct 2026 05:48 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने नौवीं अनुसूची में आरक्षण संबंधी प्रावधान शामिल कराने की संभावनाएं तलाशने, अद्यतन आंकड़ों के आधार पर विधिक प्रस्ताव तैयार करने और समयबद्ध निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संवैधानिक और विधिक विकल्पों पर पहल करने की मांग की है। उन्होंने आरक्षण संबंधी प्रावधानों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने की संभावनाओं पर विचार करने और केंद्र सरकार के समक्ष आवश्यक प्रस्ताव रखने का आग्रह किया है। सिंघार ने पत्र में कहा कि प्रदेश में वर्ष 2019 में ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के लिए विधिक प्रावधान किए गए थे। हालांकि, इस विषय में उच्च न्यायालय के संबंधित फैसलों और मौजूदा कानूनी स्थिति को देखते हुए आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन


आंकड़ों के आधार पर तैयार हो विधिक प्रस्ताव
नेता प्रतिपक्ष ने ओबीसी वर्ग की सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के साथ सरकारी सेवाओं एवं अन्य क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व से जुड़े अद्यतन और विश्वसनीय आंकड़ों के आधार पर विधिक प्रस्ताव तैयार करने पर जोर दिया। उनका कहना है कि उपलब्ध संवैधानिक प्रावधानों और कानूनी विकल्पों का गंभीरता से परीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

यह भी पढ़ें-एम्स में अब मोबाइल बनेगा मां और बच्चे का पोषण गाइड: क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगा खानपान का पूरा ब्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार की कार्रवाई की समीक्षा की मांग
सिंघार ने राज्य शासन से अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करने, आवश्यक निर्णय लेने और पूरे मामले के निराकरण के लिए समयबद्ध पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक न्याय दिलाने के साथ शासन-प्रशासन में उसकी समुचित भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। पत्र में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से इस विषय पर संवैधानिक मर्यादाओं तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें