फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: कूनो-गांधी सागर के बाद अब नौरादेही बनेगा चीतों का नया ठिकाना, सात अक्तूबर को सीएम छोड़ेंगे 2 चीते

Sat, 03 Oct 2026 08:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नौरादेही अब चीतों का नया ठिकाना बनने जा रहा है। 7 अक्टूबर को कूनो नेशनल पार्क से दो चीते यहां लाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोनों को सॉफ्ट रिलीज क्षेत्र बोमा में छोड़ेंगे।
विज्ञापन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में छोड़े जाएंगे दो चीते - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में चीतों का कुनबा अब बुंदेलखंड क्षेत्र तक विस्तार लेने जा रहा है। कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर के बाद राज्य के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) में 7 अक्तूबर को दो चीते छोड़े जाएंगे। चीता स्टीयरिंग कमेटी ने नौरादेही में कुल चार चीतों को बसाने की मंजूरी दी है। अभियान की शुरुआत में कूनो नेशनल पार्क से नर चीता थोलो और मादा चीता सीसीबी-3 को नौरादेही लाया जाएगा। मादा चीता सीसीबी-3 गांधी सागर में छोड़ी गई चीता राधा की बहन है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोनों चीतों को बाड़े में रिलीज करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व 2,340 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। चीतों के रहने के लिए यहां खुले जंगल और लंबे घास के मैदान मौजूद हैं। इसके साथ ही यह क्षेत्र नर्मदा, बेतवा और केन नदी प्रणालियों का कैचमेंट भी है। नौरादेही लाए जा रहे चीतों को सुरक्षा की दृष्टि से सबसे पहले 439 हैक्टेयर के सॉफ्ट रिलीज बोमा में रखा जाएगा। यह बोमा आकार में भोपाल स्थित वन विहार नेशनल पार्क जितना बड़ा है। पांच हिस्सों वाले इस बोमा में चीतों की सुरक्षा के लिए पावर फेंसिंग और चौबीसों घंटे ट्रैकिंग की पूरी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर के रामबाग दशपिंड स्थल पर अब भोजन भी बना सकेंगे लोग, उत्तर क्रिया के लिए रसोई घर तैयार
विज्ञापन


गुजरात के बन्नी से पहले नौरादेही चुना
गुजरात के बन्नी ग्रासलैंड में भी चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। हालांकि बन्नी ग्रासलैंड में चीतों को रिलीज करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस बीच मध्यप्रदेश के नौरादेही में 7 अक्तूबर को यहां पहला जोड़ा पहुंच जाएगा। पहले चार चीतों की मंजूरी में से शुरुआती दो चीतों के आने के बाद नौरादेही चीतों का नया प्राकृतिक घर बन जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए सभी जरूरी मैदानी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


वन्यजीव संरक्षण को नई गति
मध्यप्रदेश में कूनो और गांधी सागर के बाद नौरादेही में चीतों की पुनर्स्थापना से वन्यजीव संरक्षण को नई गति मिलेगी। विशाल घास के मैदानों और समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र से युक्त यह क्षेत्र चीतों के अनुकूल पाया गया है। चीता स्टीयरिंग कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद अब 7 अक्तूबर का दिन प्रदेश के वन्यजीव इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चीतों को सॉफ्ट रिलीज बोमा में छोड़े जाने के साथ ही बुंदेलखंड की धरती पर चीतों की चहल-पहल शुरू हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें