फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: 600 किमी दूर पहुंचा रिटायर्ड आईएएस का हत्यारोपी, वृंदावन में मिली लोकेशन; 50 हजार का इनाम घोषित

Mon, 05 Oct 2026 12:30 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी और केयरटेकर वरुण कुमार की ताजा लोकेशन उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मिली है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में पुलिस की 12 टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल की सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी और केयरटेकर वरुण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। वारदात के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदल रहे वरुण की ताजा लोकेशन भोपाल से करीब 600 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मिली है। पुलिस की सर्विलांस और सीसीटीवी पड़ताल से खुलासा हुआ है कि आरोपी आगरा और आगरा-वृंदावन मार्ग होते हुए यात्री वाहनों के जरिए वृंदावन तक पहुंचा है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में पुलिस की 12 टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

दो वाहन बदलकर पहुंचा था स्टेशन

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस के हाथ आरोपी का नया सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें वह बाइक पर रेलवे स्टेशन की ओर जाता नजर आ रहा है। इससे पहले मिले फुटेज में वह पैदल जाता दिखा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बेहद शातिराना अंदाज अपना रहा है। भोपाल स्टेशन तक पहुंचने के लिए भी उसने दो अलग-अलग वाहन बदले थे। वह किसी एक स्थान पर ज्यादा देर टिकने के बजाय लगातार लोकल पैसेंजर वाहनों से सफर कर रहा है, जिससे हर दबिश से ठीक पहले ठिकाना बदलने में कामयाब हो जाता है। अब पुलिस तकनीकी लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की कड़ियों को जोड़कर उसके पूरे भागने के रास्ते (रूट मैप) को खंगाल रही है।

बहन से पटियाला में पूछताछ, आगरा में छोड़ा मृतक का मोबाइल
वारदात के बाद आरोपी वरुण मृतक राकेश अग्रवाल का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले भागा था। आगरा पहुंचने पर उसने यह मोबाइल अपने एक परिचित को सौंप दिया। पुलिस ने जब मोबाइल की लोकेशन और वरुण के पुराने सिम की तकनीकी जानकारी खंगाली, तब उसके आगरा-मथुरा ट्रेल का पर्दाफाश हुआ। इस बीच भोपाल पुलिस की एक विशेष टीम पंजाब के पटियाला भी पहुंची, जहां उसकी बहन को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। हालांकि, बहन ने दावा किया है कि वरुण लंबे समय से परिवार के संपर्क में नहीं था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि फरारी के दौरान उसे किन-किन परिचितों से वित्तीय या लॉजिस्टिक्स मदद मिली है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: दिग्विजय बोले- राम मंदिर के चंदे का इस्तेमाल भाजपा और संघ के कार्यालय बनाने में किया, भाजपा का पटलवार

30 सितंबर की रात सर्जिकल ब्लेड से की गई थी हत्या
उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर की रात भोपाल के सूरज नगर स्थित उनके निवास पर रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल की नृशंस हत्या कर दी गई थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, हत्यारे ने सर्जिकल ब्लेड से उनका गला रेता था। घटना के बाद से ही उनका केयरटेकर वरुण कुमार फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की पूरी ताकत लगी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें