लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। 29 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
इंदौर में कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने उठाई पदवृद्धि की मांग
सीमित पदों के कारण युवाओं को पक्की नौकरी का इंतजार
राहुल गांधी ने कहा कि युवा अभ्यर्थियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और हजारों युवाओं को नौकरी का मौका मिल सके। उन्होंने पत्र में कहा कि कई अभ्यर्थी परीक्षा में अच्छे अंक ला चुके हैं और कई अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ा भी रहे हैं। लेकिन सीमित पदों के कारण वे पक्की नौकरी से वंचित हैं। इंतजार करते-करते कई अभ्यर्थी आयु सीमा के करीब पहुंच चुके हैं।
Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi writes to Madhya Pradesh CM Mohan Yadav on the issue of existing vacancies in the Education field in the state and demands to increase them https://t.co/7OOyJCv94h
— ANI (@ANI) October 5, 2026
आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों का भी जिक्र
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि आज अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान भी उनके घर सरकार की ओर से नोटिस भेजकर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- एमपी: दिग्विजय बोले- राम मंदिर के चंदे का इस्तेमाल भाजपा और संघ के कार्यालय बनाने में किया, भाजपा का पटलवार
नोटिस वापस लेने और अभ्यर्थियों से मिलने का अनुरोध
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तुरंत वापस लिए जाएं और उनके प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी बात सुनी जाए। उन्होंने मांग की कि सरकार वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि करे और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करे।