फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मछली पकड़ने गया युवक पैर फिसलने से नदी में बहा, 300 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला शव

Thu, 20 Jul 2023 05:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के लतीफपुर गांव में बहने वाली नदी में गिरन से युवक की मौत हो गई। वह तेज बहाव में मछली पकड़ रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वो नदी में जा गिरा। उसका शव तीन सौ मीटर दूर झाड़ी में फंसा मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के कारण शहर के नालों से लेकर गांव-देहात के नाले और नदियां उफान पर हैं। इसी बीच एक नदी में बुधवार शाम को मछली पकड़ने गया युवक डूब गया। मछली पकड़ते समय उफनती नदी के किनारे जारे से पैर फिसल गया। पैर फिसलने से युवक नदी में गिरा और बहने लगा। नदी में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना स्थल से करीब 300 मीटर दूर उसकी लाश बरामद हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है ।
विज्ञापन


बैरसिया थाना प्रभारी केएन भारद्वाज ने बताया कि मकसूद खां पिता नन्हें खां (34) ग्राम ललरिया का रहने वाला था। वह खेती-किसानी का काम करता था। बुधवार दोपहर बाद वह गांव से सटे लतीफपुर गांव में बहने वाले एक पुराने नाले में मछली पकड़ने गया था। पहले वह नाला ही था, लेकिन बीते कई वर्षों से पानी के तेज बहाव के कारण वह नदी का रूप ले चुका है। वह मछली पकड़ रहा था, तभी बुधवार शाम को जोरदार बारिश हुई। गांव का पानी एकत्रित होने से नदी उफान पर आ गई। मकसूद तेज बहान में नदी के किनारे जाकर मछली पकड़ने लगा, इसी बीच बारिश के कारण मिट्टी में उसका पैर फिसला और वह नदी में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह संभाल नहीं पाया और बहने लगा, जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। 

घर वाले तलाशते हुए पहुंचे तो लाश मिली
मकसूद शाम करीब 4 बजे तक वापस आने को बोलकर घर से निकला था। शाम 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा। छह बजे के बाद परिजन उसकी तलाश में नदी पहुंचे तो वह नहीं मिला। एक घंटे की तलाशी अभियान के बाद जहां मछली पकड़ रहा था, वहां से करीब 300 मीटर दूर उसकी लाश पानी में मिली। लाश एक झाड़ी में फंसी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें