फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में हिन्दू संगठन ने संदिग्ध मांस से भरा ऑटो पकड़ा, गौमांस होने का आरोप, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 17 Jul 2026 08:50 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद स्थित कमल नगर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध मांस से भरा एक ऑटो पकड़ने का दावा किया। कार्यकर्ताओं ने गौमांस तस्करी और डेयरी की आड़ में गौकशी का आरोप लगाया। पुलिस ने ऑटो और संदिग्ध मांस जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
थाने पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर इलाके में शुक्रवार तड़के संदिग्ध मांस से भरा एक ऑटो पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सूचना मिलने पर ऑटो को घेर लिया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ऑटो की तलाशी में पिछली सीट पर पीले तिरपाल में बंधा भारी मात्रा में संदिग्ध मांस मिला। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यह गोवंश का मांस है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन




सैंपल जांच के लिए भेजे गए
सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो के साथ संदिग्ध मांस जब्त कर लिया। मांस के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मांस किस पशु का है।
विज्ञापन

वाहन नंबर से आरोपियों की तलाश
पुलिस ऑटो के पंजीयन नंबर के आधार पर चालक और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जांच के दौरान पुलिस एक संदेही के घर भी पहुंची, जहां दो गोवंश बंधे मिले। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें काटने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। मांस की फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दो संदेही पुलिस के हवाले
कार्यकर्ताओं का दावा है कि अजीज और आसिफ नाम के दो संदेहियों को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि उनकी भूमिका और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, दो जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, प्रदेश में 13% कम बारिश

दो कटी गाय और छह जीवित गाय मिलने का दावा
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस के साथ एक स्थान पर पहुंचने पर वहां दो कटी हुई गाय और छह जीवित गाय मिलीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां गौकशी की तैयारी या अवैध गतिविधियां चल रही थीं। हालांकि पुलिस ने अभी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें