फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: दोस्तों के साथ घर पर सब्जी बना रहा था युवक, सीने में दर्द उठा और हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Tue, 26 Dec 2023 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: दोस्तों के साथ घर पर सब्जी बना रहे 22 साल के युवक की मौत हो गई। अचानक सीने में दर्द उठा और ये हादसा हो गया। फिलहाल, युवक को हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में 22 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। युवक रीवा का रहने वाला  था और वह भोपाल में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात को जब वह दोस्तों के साथ सब्जी बना रहा था, तब अचानक गिर गया। दोस्तों ने उसे बेहोश हालत में देखा तो अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पिपलानी स्थित टीआईटी कॉलेज में एमबीए का छात्र विवेक सोनी, उम्र 22 वर्ष अपने कुछ दोस्तों के साथ अयोध्या नगर इलाके में रहता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह किचन में सब्जी बना रहा था। दोस्तों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तो पटेल नगर इलाके में गायत्री अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों का कहना है कि सोमवार रात को सभी लोग अयोध्या नगर के फ्लैट पर पढ़ाई करने जुटे थे। विवेक ने कहा कि पहल खाना खाएंगे और फिर पढ़ाई करेंगे। वह सब्जी बना रहा था और अचानक गिर गया। दोस्त पहुंचे तो उसका एक हाथ सीने पर था। कुछ बोल नहीं सका। उसे तुरंत अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


गायत्री हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. जीआर अडलक ने मीडिया को बताया कि विवेक सोनी को सोमवार रात को उसके दोस्त अस्पताल लाए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। सीने में दर्द की जानकारी दोस्तों ने दी थी। संभावना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उधर, पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसमें ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें