भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी और अन्य पदाधिकारी ने पौधरोपण किया
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प के साथ 1,000 पौधों का रोपण किया। नीलबड़-रातीबड़ रोड पर आईईएस कॉलेज के सामने बेरखेड़ी वजायफ्त में आयोजित कार्यक्रम में संस्था ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाई। संस्था की अध्यक्ष माही शर्मा भजनी ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया, भोपाल जिलाध्यक्ष रवींद्र यति और औबेदुल्लागंज नगर परिषद की उपाध्यक्ष नमिता अग्रवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी पवन दुबे, मीडिया पैनलिस्ट वंदना मार्तंड त्रिपाठी, संस्था की उपाध्यक्ष खुशी शर्मा, समाजसेवी स्वाति शर्मा, मीरा देवी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, दिव्यम भुजाड़े, लक्ष, अवनी अग्रवाल और पलाश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।