फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए ऑटो चालक अरशद अली बन गया सनी, दबोचा

Sat, 18 Sep 2021 04:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पुलिस ने खुलासा किया कि अरशद को सुरेश नाम का ऑटो चालक लड़कियों के नंबर देता था। इसके बाद वह उनसे संपर्क करता था।
विज्ञापन
पकड़ा गया मनचला.... - फोटो : YouTube grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में एक लड़की ने जाल बिछाकर एक मनचले को पकड़ लिया जो नौकरी दिलाने के नाम पर समुदाय विशेष की युवतियों को फोन करता था। इस मनचले का नाम का अरशद अली है जो इस काम को अंजाम देने के लिए सनी बन गया था।

विज्ञापन


युवती ने अरशद अली को अन्य लोगों के साथ मिलकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जांच में पता चला है, अली सनी नाम का उपयोग करके ही तीन अन्य लड़कियों से भी संपर्क कर चुका है। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है और हिरासत में ले लिया है।

मामला भोपाल के गौतम नगर इलाके का यहां मनचले को पकड़ा गया, जानकारी के मुताबिक अरशद अली ब्रज विहार कॉलोनी निशातपुरा का निवासी है और वह ऑटो चलाता है। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-354 लगाई है जिसके तहत कार्रवाई जारी है। फिलहाल उससे अभी पूछताछ की जार रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
अरशद ने एक युवती को सनी बनकर फोन किया, और नौकरी का झांसा दिया। लेकिन युवती ने अरशद के बारे में पता किया तो पता चला कि सनी अरशद अली है जो विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है। पता लगने के बाद युवती ने अरशद को थाने के पास बुलाया और यहां वह मिलने के लिए आ गया।

लेकिन लड़की ने उसे पकड़ने के लिए पहले से ही जाल बिछा रखा था, जैसे ही अरशद आया वहां लड़की के आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसका पूरा वीडियो बनाया। जिसमें वो रोने लगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

पुलिस ने जब लड़कियों से पूछताछ तो उन्होंने बताया कि अरशद अपना नाम सनी बताता था, फिर फोन पर बात करता था, इसके बाद उन्हें गलत काम के लिए दबाव बनाता है। लड़की के राजी न होने पर धमकी भी देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें