फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगों ने MCU के कुलगुरु के नाम पर मांगी रकम, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Sat, 08 Nov 2025 10:26 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठगों ने लोगों से संपर्क किया। तिवारी ने सतर्कता बरतने की अपील की है और साइबर पुलिस में शिकायत की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलगुरु व वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने उनकी असली प्रोफाइल की तरह दिखने वाली एक क्लोन आईडी तैयार कर ली है, जिससे लोगों को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन


विजय मनोहर तिवारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि मेरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। कुछ लोगों को इस आईडी से राशि या अनापेक्षित मांगों से जुड़े संदेश भेजे जा रहे हैं। कृपया ऐसी किसी भी फर्जी प्रोफाइल से आने वाले संदेशों का जवाब न दें और उसके बहकावे में न आएं। उन्होंने बताया कि वे इस मामले की शिकायत साइबर पुलिस में दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें- दतिया में बवाल: पुतला दहन को लेकर भीम आर्मी व हिंदू संगठनों में भिड़ंत, पथराव से बिगड़े हालात; तीन लोग घायल
विज्ञापन


जालसाजों ने  50 हजार रुपये की मांग की थी
उधर, इससे एक दिन पहले भोपाल नगर निगम आयुक्त और आईएएस अधिकारी संस्कृति जैन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला भी सामने आया था। आरोप है कि जालसाजों ने उनकी फर्जी प्रोफाइल से एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की मांग की थी। संस्कृति जैन ने इस मामले की शिकायत साइबर पुलिस में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल से आने वाले संदेश या पैसों की मांग पर तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक विकल्प का उपयोग करें और ऐसी घटनाओं की जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें