फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन मामले पर आरिफ मसूद का बड़ा बयान: बोले- लाठीचार्ज और आंसू गैस नहीं चलनी चाहिए थी, बातचीत से निकले समाधान

Mon, 28 Sep 2026 06:14 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में आरिफ मसूद ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाठीचार्ज और आंसू गैस की नौबत नहीं आनी चाहिए थी। उन्होंने शांति बनाए रखने और प्रशासन से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। मसूद ने कहा कि मुस्लिम समाज मीनारा हटाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब तीन फीट जगह देने को तैयार है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण की जद से हटाने को लेकर हुए विवाद के बीच कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कार्रवाई के दौरान लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए थी। मसूद ने लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उज्जैन में सोमवार को शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी। पथराव के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मामले को लेकर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


बातचीत से समाधान निकालने की अपील
आरिफ मसूद ने कहा कि प्रशासन के साथ बातचीत का दौर जारी है। मामले का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति से बचें। मसूद ने कहा कि मुस्लिम समाज मस्जिद का मीनारा हटाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, उनके मुताबिक समाज करीब तीन फीट जगह देने के लिए तैयार है, ताकि सड़क चौड़ीकरण को लेकर रास्ता निकाला जा सके।

मस्जिद आजादी से पहले से मौजूद होने का दावा
कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि संबंधित मस्जिद आजादी से पहले से वहां मौजूद है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल को लेकर प्रशासन और समाज के बीच बातचीत के जरिए ऐसा समाधान तलाशा जाना चाहिए, जिससे विवाद और तनाव की स्थिति न बने।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू: 37.7 इंच बारिश, सामान्य कोटे से सिर्फ 0.2% दूर, अब धूप बढ़ेगी
विज्ञापन



मंदिर-मस्जिद दोनों को बचाने की तैयारी होनी चाहिए थी
मसूद ने हनुमान मंदिर का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन को पहले से ऐसी तैयारी करनी चाहिए थी, जिससे मंदिर और मस्जिद दोनों को हटाने की स्थिति नहीं बनती। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को संवेदनशीलता के साथ संभालने की जरूरत है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें